Search

 
 
 

धनबाद जिला परिषद मैदान में एक सितंबर को धूमधाम से मनेगा करम महोत्सव

 
Dhanbad : धनबाद (Dhanbad)">https://lagatar.in/dhanbad-vehicle-owners-will-picket-against-the-arbitrariness-of-bccl-at-coal-bhawan/">(Dhanbad)

जिला परिषद के मैदान में एक सितंबर को करम महोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा. यह निर्णय 22 अगस्त को  निरीक्षण भवन में हुई जिप सदस्यों की बैठक में लिया गया. महोत्सव जिला स्तरीय होगा, जिसमें जिले के सभी प्रखंडों की भागीदारी होगी. बैठक की अध्यक्षता जिला परिषद अध्यक्ष शारदा सिंह ने की. सदस्यों ने कहा कि करम झारखंड की संस्कृति से जुड़ा पर्व है. झारखंड की सभ्यता और संस्कृति बचाए रखना हम सभी की जिम्मेवारी है. जिप अध्यक्ष ने आयोजन को सफल बनाने के लिए सभी सदस्यों से अपने-अपने क्षेत्र से एक-एक टीम लाने की अपील की. इस तरह कुल 29 टीमें कार्यक्रम में भाग लेंगी. बैठक में जिप उपाध्यक्ष सरिता देवी , संजय कुमार महतो, विकास महतो, मीना हेंब्रम, उषा महतो, सोहराब अंसारी, श्वेता कुमारी, लक्ष्मी मुर्मू, कुमारी रूपा, वाणी देवी, वसुंधरा पाल, दिव्या बास्की, जेबा मरांडी, ललिता देवी, आशा देवी,आरती देवी, सुबोध कुमार भारती इत्यादि मौजूद थे. यह भी पढ़ें :">https://lagatar.in/abhay-sundari-school-of-dhanbad-messed-up-teacher-appointment-process-not-canceled-even-after-complaints/">

धनबाद के अभय सुंदरी स्कूल में गड़बड़झाला, शिकायतों के बाद भी नहीं रद्द हुई शिक्षक नियुक्ति प्रक्रिया [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही