Search

धरती आबा के वंशज मंगल मुंडा का निधन, पीएम, सीएम सहित कई नेताओं ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

Ranchi :  धरती आबा बिरसा मुंडा के वशंज मंगल सिंह मुंडा का देरा रात करीब 12.30 बजे निधन हो गया. मंगल मुंडा ने रिम्स में अंतिम सांस ली. उनके निधन से आदिवासी समुदाय के लोगों में शोक की लहर है. उनका अंतिम संस्कार खूंटी के उलिहातु गांव में होगा. बता दें कि 25 नवंबर को मंगल मुंडा खूंटी जिले के साइको थाना क्षेत्र स्थित पीडिहातु मोड़ के पास सड़क दुर्घटना के शिकार हो गये थे. एक यात्री वाहन की छत से गिरने से उनके सिर पर गंभीर चोट आयी थी. खूंटी के सदर अस्पताल में उनका शुरुआती इलाज किया गया था. इके बाद बेहतर इलाज के लिए उनको मंगलवार को रिम्स लाया गया था. डॉक्टरों की टीम की निगरानी में उनका इलाज आईसीयू में चल रहा था, जहां शुक्रवार को उनका निधन हो गया.

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/11/Untitled-1-39.jpg">

class="alignnone size-full wp-image-982449" src="
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/11/Untitled-1-39.jpg"

alt="" width="600" height="400" />

रिम्स पहुंचकर सीएम ने मंगल मुंडा के पार्थिव शरीर पर पुष्प-चक्र अर्पित किया

सीएम हेमंत सोरेन ने धरती आबा बिरसा मुंडा के वंशज के असामयिक निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है. सीएम हेमंत सोरेन आज रिम्स पहुंचे और दिवंगत मंगल मुंडा के पार्थिव शरीर पर पुष्प-चक्र अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी. इस दौरान उन्होंने ईश्वर से पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान व शोकाकुल परिजनों को इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की. हेमंत सोरेन ने शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात कर गहरी संवेदना प्रकट करते हुए उन्हें सांत्वना भी दिया. साथ ही उन्होंने मंगल मुंडा के परिजनों को राज्य सरकार के स्तर से हर संभव मदद का भरोसा दिया.

एक्स पर पोस्ट शेयर कर मंगल मुंडा के निधन पर किया शोक व्यक्त

सीएम ने एक्स पर पोस्ट शेयर कर मंगल मुंडा के निधन पर शोक व्यक्त किया. उन्होंने एक्स पोस्ट में लिखा कि रिम्स में इलाजरत भगवान बिरसा मुंडा के वंशज मंगल मुंडा के निधन की खबर से अत्यंत दुखी हूं. मरांग बुरु दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिवारजनों को दुःख की यह विकट घड़ी सहन करने की शक्ति दें. https://twitter.com/HemantSorenJMM/status/1862388257507745989

 

मंगल मुंडा का निधन पर पीएम मोदी ने भी जताया शोक

बिरसा मुंडा के वशंज मंगल मुंडा के निधन पर पीएम मोदी ने भी शोक जताया है. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि "भगवान बिरसा मुंडा जी के वंशज मंगल मुंडा जी के निधन से अत्यंत दुख हुआ है. उनका जाना उनके परिवार के साथ ही झारखंड के जनजातीय समाज के लिए भी अपूरणीय क्षति है. शोक की इस घड़ी में ईश्वर उनके परिजनों को संबल प्रदान करे. इससे पहले बुधवार को सीएम हेमंत सोरेन अपनी पत्नी कल्पना सोरेन के साथ मंगल मुंडा के स्वास्थ्य की जानकारी लेने रिम्स गये थे. https://twitter.com/narendramodi/status/1862373873146007645

राज्यपाल संतोष गंगवार ने भी शोक व्यक्त किया

झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने भी मंगल मुंडा के निधन पर शोक व्यक्त किया है. उन्होंने एक्स पोस्ट पर लिखा कि धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा के वंशज मंगल मुंडा के निधन का समाचार अत्यंत दुखद है. शोकाकुल परिवारजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं.  ईश्वर शोकाकुल परिवार को इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें. https://twitter.com/jhar_governor/status/1862360082803040528

बाबूलाल ने धरती आबा के वशंज के इलाज में देरी होने को लेकर अबुआ सरकार को घेरा

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने मंगल मुंडा को श्रद्धांजलि दी है. उन्होंने एक्स पोस्ट पर लिखा कि धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा के परपोते मंगल मुंडा का असामयिक निधन अत्यंत दुखद और हृदय विदारक है. बाबूलाल ने अपने पोस्ट पर अबुआ सरकार पर जमकर हमला भी बोला. उन्होंने लिखा कि सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल होने के बाद जिस तरह से उन्हें इलाज के लिए तड़पना पड़ा, वह हमारी व्यवस्था की संवेदनहीनता को दर्शाता है. इतनी नाजुक स्थिति में भी उन्हें समय पर ट्रामा सेंटर में बेड नहीं मिला. इलाज शुरू करने में 10 घंटे की देरी हुई. परिजनों को 15,000 की दवाएं भी खुद खरीदनी पड़ी. अबुआ सरकार में एक गरीब आदिवासी की जिंदगी की कीमत आज बस इतनी ही रह गयी है. यह केवल मंगल मुंडा की मौत नहीं, बल्कि व्यवस्था के द्वारा उनकी हत्या है. बाबूलाल ने आगे लिखा कि जिस झारखंड को बिरसा मुंडा के आदर्शों पर चलना चाहिए था, वहां उनके वंशज के साथ ऐसा व्यवहार होना हर संवेदनशील व्यक्ति को झकझोर कर रख देता है. क्या आज हमारी सरकार और व्यवस्था में गरीबों की कोई जगह नहीं बची है? यह सवाल सिर्फ मंगल मुंडा के परिवार का नहीं, बल्कि झारखंड के हर गरीब आदिवासी का है. https://twitter.com/yourBabulal/status/1862359100283040104

 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//