Ranchi : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा के परपोते मंगल मुंडा की असामयिक मौत को प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था और प्रशासनिक तंत्र की बड़ी विफलता करार दिया है. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इस घटना को लेकर राज्य सरकार पर तीखा प्रहार किया है. बाबूलाल मरांडी ने अपने एक्स पर लिखा कि मंगल मुंडा जी का असामयिक निधन अत्यंत दुखद और हृदय विदारक है. सड़क दुर्घटना के बाद जिस तरह से उन्हें इलाज के लिए तड़पना पड़ा, वह हमारी व्यवस्था की संवेदनहीनता को उजागर करता है. इतनी नाजुक स्थिति में भी उन्हें ट्रॉमा सेंटर में समय पर बेड नहीं मिला. इलाज शुरू करने में भी 10 घंटे की देरी हुई. परिजनों को 15,000 की दवाएं भी खुद खरीदनी पड़ीं. https://twitter.com/yourBabulal/status/1862359100283040104
मंगल मुंडा की असामयिक मौत स्वास्थ्य व्यवस्था और प्रशासनिक तंत्र की बड़ी विफलता : बाबूलाल
Last Updated: Nov 29, 2024 12:00 AM (IST)