Search

साकची में चला अभियान, फिर नहीं लगने दिया मंगलाहाट

Jamshedpur : जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति की ओर से मंगलवार को फुटपाथ अतिक्रमण के खिलाफ अभियान लगातार दूसरे मंगलवार को जारी रहा. मंगलाहाट को आज भी नहीं लगने दिया गया. इस दौरान दुकानदारों को फुटपाथ पर सामान नहीं रखने की चेतावनी दी गई.

बेतरतीब रखे गए दोपहिया वाहनों की हवा खोली गई

साथ ही जेएनएसी ने सड़क किनारे बेतरतीब ढंग से रखे गए दोपहिया वाहनों को हटाने के लिए चालकों को हिदायत दी. अधिकांश दोपहिया वाहनों के चालकों के मौके पर उपस्थित नहीं होने के कारण उड़नदस्ता टीम के सदस्यों ने कई वाहनों की हवा निकाल दी. दुकानदारों ने भी अपनी दूकान के सामने अपने दोपहिया पार्क कर रखे थे, टीम ने उन वाहनों की भी हवा निकाल दी.

बसंत टॉकीज के पास ऑटो चालकों को हटाया गया

सिटी मैनेजर रवि भारती ने बताया कि पिछले सप्ताह भी यहां अभियान चलाया गया था. जिसमें दुकानदारों को फुटपाथ का अतिक्रमण नहीं करने की चेतावनी दी गई थी. लेकिन फिर अतिक्रमण कर बिक्री वाला सामान एवं प्रचार बोर्ड पाया गया, जिसे हटवाया गया. उन्होंने कहा कि बसंत टॉकीज के सामने कुछ ऑटो चालकों द्वारा अवैध रूप से गाड़ियां खड़ी की गई थी. आज सभी ऑटो चालकों को चेतावनी देते हुए स्थल को खाली कराया गया. इसके अतिरिक्त साकची क्षेत्र में नो पार्किंग स्थलों से पर पार्किंग की हुई गाड़ियों पर कार्रवाई की गई. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//