Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

मानगो : नेत्र जांच शिविर में 80 लोगों के आंखों की जांच की गई, 15 में मोतियाबिंद पाया गया

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur : जवाहरनगर रोड नंबर 15 के महावीर कॉलोनी में राही ट्रस्ट और विकास विद्यालय के शनिवार को संयुक्त रूप से नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया. शिविर का उद्घाटन भाजपा नेता विकास सिंह में दीप प्रज्ज्वलित और फीता काटकर किया. भाजपा नेता विकास सिंह ने कहा कि ऐसे शिविर से उन लोगों को लाभ मिलेगा जो आर्थिक रूप से कमजोर हैं. राही ट्रस्ट एवं विकास विद्यालय के सौजन्य से बिग बाजार के समीप स्थित विकास विद्यालय के प्रांगण में नेत्र जांच शिविर में केसीसी हॉस्पिटल की मेडिकल टीम ने 80 लोगों के आंखों की जांच की, जिसमें 15 मोतियाबिंद के मरीज पाए गए. इसे भी पढ़ें : केयू">https://wp.me/pd6imw-Blk">केयू

: 13 करोड़ की लागत से मझगांव डिग्री कॉलेज का भवन तैयार, दो माह में विद्यार्थियों को मिलेंगी सभी सुविधाएं
शिविर में वैसे लोगों का निःशुल्क मोतियाबिंद का ऑपरेशन कराया जाएगा जिनके पास आयुष्मान कार्ड है. मशीन से मरीजों की आंख का पावर भी चेक करके चश्मा लिखा गया. इस कार्यक्रम को सफल बनाने में विकास विद्यालय एवं राही ट्रस्ट के विकास सिंह, ट्रस्ट के अध्यक्ष अशोक निषाद, चेयरमैन विकास साहनी का योगदान रहा. शिविर में भाजपा उलीडीह मंडल के अध्यक्ष अमरिंदर पासवान, भारतीय जनता युवा मोर्चा जमशेदपुर के महानगर अध्यक्ष अमित अग्रवाल शामिल हुए.शिविर में रितु शर्मा, मनोज सकूजा, संगीता कुमारी, महावीर कॉलोनी से राजनाथ सिंह, केसी बालक सिंह, अर्जुन सिंह, नन्द किशोर सिंह ,राजू प्रसाद, संजय सिंह आदि मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही