Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

मानगो सहारा सिटी रेप केस : मंत्री बन्ना गुप्ता के भाई गुड्डू गुप्ता एवं अन्य की ओर से हाइकोर्ट में हुई बहस

Advertisement
Advertisement
Ranchi : जमशेदपुर के मानगो सहारा सिटी में नाबालिग से दुष्कर्म और देह व्यापार कराने के मामले में आरोपियों की ओर से दाखिल याचिका पर झारखंड हाइकोर्ट में सुनवाई हुई. गुरुवार को हुई सुनवाई के दौरान पांच आरोपियों की ओर से बहस पूरी कर ली गई. जिसके बाद अब पीड़िता और अन्य की ओर से बहस प्रारंभ की जाएगी. इस मामले में शुक्रवार को सुनवाई जारी रहेगी. झारखंड">https://lagatar.in/category/jharkhand/south-chotanagpur-division/ranchi/">झारखंड

की खबरों के लिए यहां क्लिक करें
फिलहाल हाई कोर्ट ने निचली  अदालत में चल रही कार्यवाही पर रोक के आदेश को बरकरार रखा है. इस मामले में राज्य के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के भाई गुड्डू गुप्ता, तत्कालीन डीएसपी और थानेदार सहित 22 लोग आरोपी हैं. जमशेदपुर की निचली अदालत ने सभी को समन जारी किया है. जिसके खिलाफ हाई कोर्ट में याचिका दाखिल की गई है. आरोपियों की ओर से बहस के दौरान राज्य के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के भाई गुड्डू गुप्ता सहित पांच की ओर से अदालत को बताया गया कि इस मामले में उनका नाम न तो प्राथमिकी में था और न ही पीड़िता के बयान में आया था. लेकिन दो साल बाद उनका नाम शामिल किया गया है. हाई कोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस संजय प्रसाद की अदालत में इस मामले की सुनवाई हुई. अब शुक्रवार को पीड़िता की ओर से पक्ष रखा जाएगा. इसे भी पढ़ें : हुसैनाबाद">https://lagatar.in/hussainabad-temporary-bridge-built-on-kararbar-river-washed-away-traffic-disrupted/">हुसैनाबाद

: कररबार नदी पर बना अस्थाई पुल बहा, आवागमन बाधित
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही