Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

मानगो : सरदूल ऑटो को बंद कराने की साजिश का सिख प्रतिनिधियों ने किया विरोध

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur : पिछले पचास सालों से 200 लोगों से ज्यादा को रोजगार दे रही सरदूल ऑटो वर्क्स पर भू माफियाओं की बुरी नजर लग गई है. भू माफिया, भ्रष्ट पदाधिकारी और नेता इस कोशिश में लगे हैं कि इस फैक्ट्री को बंद करा दिया जाए. जिससे सरदूल ऑटो वर्क्स के मालिक सरदार सरदूल सिंह अपनी जमीन को बेच दें. तकरीबन एक साल से राज्य प्रदूषण बोर्ड द्वारा फैक्ट्री मालिक को कई बार नोटिस भेजा जा चुका है. सरदुल सिंह को परेशान करने की जानकारी मिलने पर गुरुवार को तख्त श्री हरमंदिर साहिब जी पटना साहेब प्रबंधन कमेटी के महासचिव इंदरजीत सिंह, झारखंड गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान सरदार शैलेंद्र सिंह, झारखंड सिख विकास मंच के अध्यक्ष सरदार गुरदीप सिंह पप्पू, झारखंड सिख प्रतिनिधि बोर्ड के अध्यक्ष सरदार गुरुचरण सिंह बिल्ला, खालसा क्लब के ट्रस्टी सरदार संता सिंह, प्रधान भगवंत सिंह रूबी, सिख यूथ ब्रिगेड के रंजीत सिंह, भारतीय जनता पार्टी नेता कुलवंत सिंह बंटी, झारखंड व्यापारी प्रकोष्ठ के चंचल सिंह भाटिया, भारतीय जनतंत्र मोर्चा नेता कुलविंदर सिंह पन्नू, सुरजीत सिंह खुशीपुर, जोगा सिंह सैनी, पूर्व प्रधान सुरजीत सिंह सिते, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के महानगर अध्यक्ष निशार अहमद, मानगो मंडल अध्यक्ष फातिमा खातून अपने साथियों के साथ जवाहरनगर रोड नंबर 12 मानगो स्थित फैक्ट्री पहुंचे और सरदार सरदूल सिंह के प्रति एकजुटता दिखाई.

लकड़ी व्यापारी प्रदूषण विभाग से कर रहा शिकायत

सरदुल सिंह ने बताया कि पिछले 50 सालों से उनकी यहां फैक्ट्री है. आस पास और भी फैक्ट्रियां थीं. वे बंद हो गई हैं. उन जमीन को बिल्डरों ने खरीद लिया और वहां फ्लैटों का निर्माण चल रहा है. बगल में स्थित फैक्ट्री को एक लकड़ी व्यापारी ने खरीद लिया और अपना घर बना लिया है. अब वह लगातार फैक्ट्री के खिलाफ लिखित शिकायत जिला प्रशासन, पुलिस, राज्य उद्योग विभाग और प्रदूषण विभाग से कर रहा है. उसे एक राजनीतिज्ञ समर्थन दे रहा है. इन सामाजिक संगठनों ने फैसला लिया है कि वह जिला उपायुक्त सूरज कुमार से मिलकर वस्तुस्थिति को रखेंगे और उनसे जांच कराने का आग्रह करेंगे कि कौन पदाधिकारी इस फैक्ट्री को बंद कराने में लगा हुआ है. इस प्रतिनिधिमंडल में ज्योतिंद्र सिंह बब्बू, कुलविंदर सिंह, इंदर सिंह इंदर, सरबजीत सिंह, सुरेंद्र सिंह शिंदे, जगजीत सिंह सोनू गुरमीत सिंह आदि शामिल थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही