Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

मानगो : श्रीश्री हनुमान मंदिर परिसर में कुछ लोगों ने निर्माण कार्य को अवैध बता बंद करवाया

Advertisement
Advertisement
Prasenjit Singh Jamshedpur : जमशेदपुर के मानगो जवाहर नगर एक में श्रीश्री हनुमान मंदिर कमेटी के दो गुट आमने-सामने हो गए हैं. मंदिर प्रांगण में शैलेंद्र सिंह अवैध रूप से होटल का निर्माण कर रहे हैं. एक गुट उमेश शर्मा के नेतृत्व में इसका विरोध कर रहा है. मंदिर कमेटी के आजीवन सदस्य उमेश शर्मा ने कहा कि मंदिर कमेटी में चार ट्रस्टी हैं. इनमें से एक शैलेंद्र सिंह है. वे कमेटी के स्वयंभू अध्यक्ष भी बन गए हैं. वे कमेटी के ट्रस्टी भी गलत तरीके से बने हैं. कमेटी के नियमानुसार ट्रस्टी बनने के लिए एक लाख रुपए जमा करना पड़ता है, लेकिन उन्होंने मात्र एक हजार रुपए दिया है. 12 साल से कमेटी का चुनाव नहीं कराया गया है. शैलेंद्र सिंह ने नोटिस चिपकाया है कि 25 जनवरी को चुनाव कराया जाएगा. शैलेंद्र सिंह ने पहले भी निर्माण कार्य शुरू किया था, जिसका सभी ने विरोध किया. इस संबंध में एसडीओ और मानगो प्रभारी से लिखित शिकायत की गई थी. इसके बाद इस निर्माण कार्य पर 107 का केस हुआ. थाना प्रभारी खुद मंदिर पहुंचे और निर्माण कार्य को रुकवा दिया था, लेकिन मंगलवार की रात चुपके से सेंटरिंग का काम शुरू कर दिया गया. इसकी जानकारी मिलते ही बुधवार की सुबह सभी मंदिर परिसर पहुंचे और काम बंद करवा दिया. [caption id="attachment_220008" align="aligncenter" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/01/MANGO-HANUMAN-MANDIR-0-300x180.jpg"

alt="" width="300" height="180" /> मानगो हनुमान मंदिर में अवैध निर्माण का आरोप लगाते उमेश शर्मा.[/caption]

कल ही 99 हजार रुपए का चेक कोषाध्यक्ष को सौंपा : शैलेंद्र सिंह

[caption id="attachment_220010" align="aligncenter" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/01/MANGO-HANUMAN-MANDIR-1-300x225.jpg"

alt="" width="300" height="225" /> मंदिर परिसर में निर्माण कार्य.[/caption] दूसरी ओर, इस संबंध में मंदिर कमेटी के ट्रस्टी सह अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह ने कहा कि उनपर आरोप लगाने वाले उमेश शर्मा कमेटी के न तो ट्रस्टी हैं और न ही आजीवन सदस्य. आरोप लगाने वाले वहां मंदिर की एक दुकान में बैठकर नशा करते हैं. उक्त दुकान को खाली करवाया जा रहा है, इसलिए कुछ लोग मनगढ़ंत आरोप लगा रहे हैं. एक हजार रुपए देकर ट्रस्टी बनने पर उन्होंने कहा कि एक हजार रुपए जमा किया था. लेकिन मंगलवार को ही उन्होंने 99 हजार रुपए का चेक कोषाध्यक्ष को दे दिया है. एक और ट्रस्टी भानू प्रताप सिंह ने भी मंदिर के बैंक एकाउंट में एक लाख रुपए आरटीजीएस कर दिया है. ट्रस्ट में और भी दो लोग हैं. शैलेंद्र सिंह ने कहा कि वे अब बीमार रहते हैं, इसलिए खुद अध्यक्ष नहीं रहना चाहते हैं. पांच जनवरी को कमेटी के कुछ लोग उनके घर आए और बात की. उन्होंने उनसे कहा कि वे पहले ही अखबारों के माध्यम से कह चुके हैं कि वे 25 जनवरी को कमेटी की बैठक बुलाकर आमसभा कर चुनाव करवाएंगे.

डीसी, एसडीओ व एसपी को सौंप चुके हैं ज्ञापन

इस संबंध में डीसी, एसडीओ और एसपी को ज्ञापन सौंप चुके हैं. मंदिर में अवैध निर्माण पर शैलेन्द्र सिंह ने कहा कि मंदिर के निर्माण में किसी ने भी एक पैसा नहीं दिया है. मंदिर और परिसर में सारा निर्माण दान के पैसे से बना है. कुछ निर्माण कार्य विधायक सरयू राय के कार्यकाल में विधायक निधि से किया गया है. दुकान के ऊपर जिस काम को आज रोका गया है वह मारवाड़ी बासा बनाया जा रहा है. यहां लोगों के खाने के लिए शाकाहारी भोजनालय नहीं है. एक व्यक्ति से इकरारनामा किया गया है. वे बच्चों के लिए अपने पैसे से कोचिंग देने के लिए इंस्टीट्यूट खोलेंगे और शिव प्रकाश शर्मा को मारवाड़ी बासा चलाने के लिए दिया जाएगा. वे कमेटी के सदस्य रामसेवक शर्मा पर पहले ही रॉड व अन्य सामान चोरी करने की प्राथमिकी दर्ज करा चुके हैं. वे आज भी सिटी एसपी से मिलकर शिकायत कर चुके हैं. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही