Search

 
 
 

जमशेदपुर : मानगो में शंकोसाई जल मीनार का वाल्व खराब होने से इलाके में जलापूर्ति ठप

 
Jamshedpur : मानगो में जलापूर्ति की स्थिति डांवाडोल है. शंकोसाई में जल मीनार का वाल्व पूरी तरह से खराब हो गया है, जिससे मंगलवार को शंकोसाई और आसपास के इलाके में जलापूर्ति ठप हो गई है. लगभग 15000 घरों में मंगलवार को पानी नहीं पहुंचने से क्षेत्र में पानी को लेकर हाहाकार मच गया है. इसे लेकर क्षेत्र के लोगों ने शंकोसाई जल मीनार पर प्रदर्शन किया और पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के खिलाफ नारेबाजी की. इलाके के लोगों का कहना है कि कई दिनों से वाल्व खराब होने से जलापूर्ति बाधित हो रही थी. लेकिन, कर्मचारी खराब वाल्व को ही ठीक कर काम चला रहे थे. इसकी जानकारी पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के कार्यपालक अभियंता को दे दी गई थी. लेकिन इसके बाद भी वाल्व ठीक नहीं कराया जा रहा था और सोमवार को यह पूरी तरह से खराब हो गया. इसे भी पढ़े : जमशेदपुर:">https://lagatar.in/jamshedpur-theft-of-tempo-from-kitadih-trirmuti-chowk-of-bagbera/">जमशेदपुर:

बागबेड़ा के कीताडीह त्रिर्मूति चौक से टेंपो की चोरी

डीसी से की जायेगी मामले की शिकायत

इलाके के लोगों ने कहा कि अगर वाल्व जल्द नहीं बनाया जाता तो वे आंदोलन करेंगे और इस मामले की शिकायत डीसी से करेंगे. साथ ही उनकी मांग है कि पेयजल एवं स्वच्छता विभाग युद्ध स्तर पर काम शुरू कर वाल्व ठीक कराए और जलापूर्ति चालू कराए. विदित हो कि जिन इलाकों में जलापूर्ति ठप हुई है उनमें शंकोसाई, खड़िया बस्ती, राजीव पथ, राजेंद्र नगर, राम नगर, श्याम नगर, सुभाष कॉलोनी, संजय पथ, कृष्णा नगर आदि शामिल हैं. इसे भी पढ़े : गिरिडीह">https://lagatar.in/giridih-whose-head-will-be-tied-for-victory-decision-after-a-few-hours/">गिरिडीह

: किसके सिर बंधेगा जीत का सेहरा, फैसला कुछ घंटों बाद  
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही