Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

मानगो के उलीडीह का युवक छोटे पुल से नदी में कूदा, पत्थर पर गिरने से गंभीर रूप से घायल

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur : मानगो के सुवर्णरेखा ओवरब्रिज से रविवार की दोपहर एक युवक छोटे पुल से नदी में कूद रहा था. वहां से गुजर रहे युवकों ने उसे पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन तब तक वह कूद गया. इससे वहां अफरा-तफरी मच गई. युवक नीचे एक पत्थर पर गिर गया. नीचे मौजूद लोग उसे नदी से निकाल कर किनारे लाए. इसकी सूचना पुलिस को भी दे दी गई थी. [caption id="attachment_218061" align="aligncenter" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/01/MANGO-PUL-BHID-1-300x169.jpg"

alt="" width="300" height="169" /> युवक के पुल से कूदने पर जुटी भीड़.[/caption] इसे भी पढ़ें : मानगो">https://lagatar.in/daily-lottery-ticket-being-sold-illegally-in-mango-vegetable-market-bjp-leader-vikas-singh-caught/">मानगो

सब्जी बाजार में डेली लॉटरी टिकट अवैध रूप से बेचा जा रहा था, भाजपा नेता विकास सिंह ने पकड़ा
मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को एमजीएम अस्पताल पहुंचाया. वहां उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है. पुलिस के अनुसार युवक का नाम लालू है. वह मानगो के उलीडीह थाना के शिव मंदिर रोड का रहने वाला है. लालू के मित्र ने बताया कि वह किसी बात को लेकर सुबह से बहुत परेशान था. लेकिन उसने किसी से कुछ भी नहीं बताया है. फिलहाल एमजीएम में उसका इलाज चल रहा है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही