Search

 
 
 

एमपीएल में धूमधाम से मनी जेएन टाटा की जयंती, सीईओ बोले-टाटा अपने मूल्यों एवं आदर्शों के लिए जानी जाती है

 
Maithan (Dhanbad) : टाटा समूह के संस्थापक जमशेदजी नौसेरवानजी टाटा की जयंती रविवार को एमपीएल में धूमधाम से मनायी गयी. इस दौरान उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया गया. मौके पर एमपीएल के सीईओ विजयंत रंजन ने कहा कि टाटा ने ही औद्योगिक क्रांति की नींव रखी थी. हम सभी को गर्व है कि टाटा अपने मूल्यों एवं आदर्शों के लिए जानी जाती है. श्री रंजन ने नैतिकता पर बल देते हुए जीवन के हर क्षेत्र में सदाचार को जरूरी बताया. श्री रंजन ने नैतिक व्यवहार का प्रसार करने तथा विश्वास की परंपरा को आगे बढ़ाने का आह्वान किया. नैतिकता के प्रति कंपनी की प्रतिबद्धता को बेमिसाल बताते हुए सीईओ श्री रंजन ने कहा कि टाटा एवं टाटा से जुड़े लोग नैतिक मानकों पर न सिर्फ गर्व करते हैं, बल्कि ऐसा करते हैं जो समूह के सिद्धांतों को प्रतिबिंबित करता है. समारोह में नैतिकता की शपथ ली गयी. अधिकारियों एवं कर्मियों के बीच नैतिक मूल्यों पर प्रकाश डालते हुए आह्वान किया गया कि ऐसा करें कि टाटा समूह की विरासत संरक्षित रहे तथा हितधारकों का विश्वास कायम रहे. नैतिकता सप्ताह के दौरान जागरुकता रैली निकाली गयी. बच्चों के बीच चित्रांकन सहित विविध प्रतियोगिताएं आयोजित की गयी. बेहतर प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया. समारोह में सर्व प्रथम वरिष्ठ अधिकारी पीके बंधु ने संस्थापक की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया. चीफ ओएण्डएम सर्विसेज डीके गंगवाल, पर्यावरण विभाग के हेड पीके बंधु, हेड ऑपरेशन पीबी राउत एवं हेड एचआर सुप्रतीक मुखर्जी ने टाटा को सच्चा दूरदर्शी बताते हुए कहा कि टाटा का विजन जीवन के हर क्षेत्र में अनुकरणीय है. जयंती समारोह में एमपीएल अधिकारी अजय कुमार, संजय कुमार, अमन सिंह, शंभू कुमार, आईके सिंह, चन्द्रशेखर मंडल, पार्था प्रीतम बनर्जी, जय मल्लिक, एसपी यादव, राज कुमार सहित काफी संख्या में अधिकारियों एवं कर्मियों ने भाग लिया. इसे भी पढ़ें : सात">https://lagatar.in/kumud-sahay-became-jamtara-dc-gholap-ramesh-gorakh-was-made-chatra-dc/">सात

IAS का तबादला, कुमुद सहाय जामताड़ा और घोलप रमेश गोरख बने चतरा डीसी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही