Search

बिरसानगर के सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में मनी नेताजी की जयंती

Jamshedpur (Anand Mishra) : जमशेदपुर के बिरसानगर स्थित प्रगति सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में सोमवार को स्वतंत्रता संग्राम के अद्वितीय योद्धा नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती हर्षोल्लास से मनाई गई. कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के प्रधानाचार्य सुरेश कुमार राय ने दीप प्रज्वलित व पुष्प अर्पित कर की. इसके बाद विद्यालय की बहन मोनिका, वैष्णवी, श्रेया, यामिनी दीपिका एवं भैया प्रिथीश, विनीत द्वारा सामूहिक देशभक्ति गीत प्रस्तुत किये. बहन दीपिका जमुना, जानवी ,अनुष्का, सागर पाल, शौर्य सिंह, सीमा, मेघा समेत अन्य भैया बहनों ने हिंदी, अंग्रेजी और संस्कृत में भाषण प्रस्तुत किये. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-avail-the-benefits-of-the-central-government-health-scheme-for-just-rs-135/">जमशेदपुर

: मात्र 135 रुपये में उठायें सेंट्रल गवर्नमेंट हेल्थ स्कीम का लाभ
बहन पूजा गोराई, नंदनी कुमारी, रत्ना प्रमाणिक, शांतनु ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस पर आधारित कविता सुनायी. विद्यालय की आचार्या प्रीति कुमारी ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जीवनी व उनके महान कार्यों पर प्रकाश डाला. प्रधानाचार्य ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस के जीवन पर आधारित घटनाओं को बताया तथा उनके प्रभावशाली व्यक्तित्व व सद्गुणों को अपने जीवन में आत्मसात करने की प्रेरणा दी. कार्यक्रम का संचालन कन्या भारती की बहन काजल कुमारी, उषा प्रमाणिक ने किया. इस अवसर पर विद्यालय के सभी भैया-बहन एवं आचार्य-दीदी उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp