Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

मणिशंकर अय्यर की चीनियों के कथित हमले वाली टिप्पणी कांग्रेस की मानसिकता दर्शाती है : भाजपा

  NewDelhi :  भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बुधवार को दावा किया कि मणिशंकर अय्यर द्वारा 1962 में भारत पर हुए चीनी हमले को कथित आक्रमण बताया जाना कांग्रेस की भारत विरोधी मानसिकता को दर्शाता है और यह दुश्मन’ देशों को यहां की चुनावी प्रक्रिया में हस्तक्षेप करने का संकेत है क्योंकि विपक्ष इस लोकसभा चुनाव में बुरी तरह हार का सामना करने जा रहा है.                                                           ">https://lagatar.in/category/desh-videsh/">

  नेशनल खबरों के लिए यहां क्लिक करें

भाजपा ने मल्लिकार्जुन खड़गे की चुप्पी को लेकर उन पर निशाना साधा

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया ने आरोप लगाया कि अय्यर राहुल गांधी की सहमति के बिना इस तरह का बयान नहीं दे सकते. उन्होंने इस मुद्दे पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की चुप्पी को लेकर उन पर भी निशाना साधा. मणिशंकर अय्यर ने मंगलवार को एक पुस्तक विमोचन कार्यक्रम में यह टिप्पणी की थी.

अक्टूबर 1962 में, चीनियों ने कथित तौर पर भारत पर आक्रमण किया

फॉरेन कॉरेस्पोंडेंट्स क्लब में एक कार्यक्रम में अय्यर ने एक किस्सा सुनाते हुए कहा था, ...अक्टूबर 1962 में, चीनियों ने कथित तौर पर भारत पर आक्रमण किया. हालांकि, विवाद होने के बाद अय्यर ने अपनी इस टिप्पणी के लिए माफी मांग ली थी तथा कांग्रेस ने उनके इस बयान से दूरी बना ली.  गौरव भाटिया ने कहा कि कांग्रेस अक्सर अपने नेताओं की इस तरह की विवादास्पद टिप्पणियों से खुद को दूर करती है. उन्होंने कहा कि विपक्षी पार्टी को चीन जैसे देशों से दूरी बना लेनी चाहिए.

कांग्रेस ने चीन की सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किये

उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने चीन की सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी के साथ एक समझौता ज्ञापन पर उस समय हस्ताक्षर किये थे जब संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सत्ता में था. भाटिया ने कहा कि विपक्षी पार्टी ने अभी तक इसके विवरण का खुलासा नहीं किया है. भाटिया ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी भारत को धोखा दे सकते हैं लेकिन चीन के खिलाफ नहीं जा सकते. उन्होंने राजीव गांधी फाउंडेशन को चीनी दूतावास द्वारा दिये गये दान को रिश्वत बताया.
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही