Search

 
 
 

मनिका विधायक ने किया सरयू प्रखंड सह आवास योजना का शिलान्यास

 
Latehar : मनिका विधानसभा में नव सृजित सरयू प्रखंड सह अंचल कार्यालय एवं आवास निर्माण योजना का शिलान्यास मनिका विधायक रामचंद्र सिंह ने नारियल फोड़कर एवं शिलापट्ट का अनावरण कर किया. उन्होंने कहा कि मनिका विधानसभा क्षेत्र विकास की ओर अग्रसर है. आगे कहा कि आज सरयू का विकास किसी से छिपी नहीं है. आज सरयू विकास की मुख्यधारा में जुड़कर लोगों को प्रेरणा दे रहा है. मौके पर पंकज तिवारी, सरयू परिषद सदस्य बुद्धेश्वर उरांव, ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता सूर्य कुमार चौधरी, प्रखंड विकास पदाधिकारी मनोज तिवारी, मुखिया अंकिता देवी, विधायक प्रतिनिधि हरिशंकर यादव, सुनील प्रसाद, राजू नायक, कामिल अंसारी, शौकत अली, मुखिया प्रमिला देवी, धनेश्वर सिन्हा, उमेश प्रसाद, ज्योति प्रकाश दुबे, मनोज पासवान, रवींद्र प्रसाद, हसमद अंसारी, कार्तिक उरांव, वाजिद अंसारी, अनिल उरांव, फूलचंद यादव, विकाश उरांव, अख्तर हुसैन व असगर हुसैन आदि मौजूद रहे. इसे भी पढ़ें : लालू">https://lagatar.in/health-of-lalu-yadavs-elder-son-tej-pratap-yadav-deteriorated-admitted-to-hospital/">लालू

यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में भर्ती
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही