Search

 
 
 

मनिका पुलिस ने तीन आरोपियों के घरों में चिपकाये इश्तेहार

 
Latehar :  न्यायालय के आदेश के बाद मनिका पुलिस ने थाना क्षेत्र के जान्हो पंचायत के पटना गांव में तीन वर्षों से फरार चल रहे तीन आरोपियों के घरों में इश्तेहार चिपकाये हैं. इनमें ब्रह्मदेव सिंह, विनोद सिंह और उपेंद्र सिंह का नाम शामिल है. मनिका थाना सब इंस्पेक्टर अनुराग कुमार के नेतृत्व में पुलिस बल के जवानों ने इश्तेहार चिपकाये हैं. सब इंस्पेक्टर अनुराग कुमार ने बताया कि उक्त आरोपियों पर मनिका थाना में कांड संख्या 32/21 भादवि की धारा 18 (सी), 28/29 एनडीपीएस अधिनियम के तहत दर्ज है. सभी पुलिस के गिरफ्त से बाहर हैं. उन्हें कई बार पकड़ने का प्रयास किया गया, लेकिन हर बार वे फरार हो जा रहे हैं. उन्होने बताया कि अगर आरोपियों ने न्यायालय में आत्मसमपर्ण नहीं किया तो उनके खिलाफ कुर्की जब्ती की कार्रवाई की जायेगी. [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही