Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

मणिकरण पावर लि. से जुड़े मामले में रांची समेत देशभर के 50 से अधिक ठिकानों पर आईटी रेड

Ranchi :  मणिकरण पावर लिमिटेड से जुड़े मामले में रांची समेत देशभर के 50 से अधिक ठिकानों पर आयकर विभाग की टीम ने छापा मारा है. जानकारी के मुताबिक, आयकर विभाग की टीम बुधवार सुबह से रांची के आठ, दिल्ली के दस ठिकानों के अलावा कोलकाता, मुंबई, कोयंबटूर, चेन्नई, हैदराबाद, अहमदाबाद, बैंगलुरु, वैशाली और पटना में छापेमारी कर रही है. (पढ़ें, पंजाब">https://lagatar.in/punjab-pm-modi-will-go-to-pay-tribute-to-former-cm-parkash-singh-badal-national-mourning-for-2-days/">पंजाब

: पूर्व सीएम प्रकाश सिंह बादल के अंतिम दर्शन करने जायेंगे पीएम मोदी, 2 दिनों का राष्ट्रीय शोक)

दिल्ली की टीम कर रही है नेतृत्व

आयकर के अधिकारिक सूत्रों के अनुसार, मणिकरण पावर लिमिटेड कंपनी नवजीत कलसी, जसमीत कलसी, सुमित कलसी से जुड़ी है. इसकी शाखाएं देश ही नहीं, विदेशों में भी हैं. इस कंपनी की ऑस्ट्रेलिया और मेडागास्कर में लिथियम की खदान भी है. गुजरात में भी इसकी कंपनी है. यह कंपनी डब्बा ट्रेडिंग का भी कारोबार करती है. आयकर विभाग दिल्ली की टीम सभी छापेमारी का नेतृत्व कर रही है. इस टीम को सभी राज्यों की आयकर विभाग की टीम सहयोग कर रही है. इसे भी पढ़ें : सतबरवा">https://lagatar.in/villagers-made-teacher-hostage-in-satbarwa-superintendent-of-education-freed/">सतबरवा

में ग्रामीणों ने शिक्षक को बनाया बंधक, शिक्षा अधीक्षक ने कराया मुक्त
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही