Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

मणिपुर : महिलाओं समेत लोगों की भीड़ ने खाली मकानों और एक स्कूल में लगाई आग

Advertisement
Advertisement
Imphal : मणिपुर में चुराचांदपुर के तोरबुंग बाजार इलाके में हथियारबंद बदमाशों द्वारा कम से कम 10 खाली पड़े मकानों और एक स्कूल में आग लगा दिये जाने की खबर है. पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि बदमाशों की भीड़ के आगे सैकड़ों महिलाएं चल रही थीं. बताया जा रहा है कि ये महिलाएं मानव ढाल का काम कर रही थीं.                                                                                ">https://lagatar.in/category/desh-videsh/">

     नेशनल खबरों के लिए यहां क्लिक करें 

भीड़ ने फायरिंग की और देसी बम फेंके

पुलिस के अनुसार भीड़ ने शनिवार शाम को हमले के दौरान फायरिंग की और देसी बम फेंके. तोरबुंग बाजार में स्थित चिल्ड्रन ट्रेजर हाई स्कूल में आग लगाई गयी, एक स्थानीय ने नाम न छापने की शर्त पर पीटीआई-भाषा से कहा, हमने जब देखा कि सैकड़ों महिलाओं की अगुवाई में भीड़ आगे बढ़ रही है, तो हम गोलीबारी का जवाब देने में हिचकिचाए, लेकिन जब हमने उन्हें बीएसएफ (सीमा सुरक्षा बल) का एक वाहन छीनने की कोशिश करते और हमारे मकानों को जलाते देखा तो हमें लगा कि हमें भी जवाब देना होगा. बाद में भीड़ ने बीएसएफ का एक वाहन ले जाने की कोशिश की, लेकिन बीएसएफ और इलाके में तैनात स्थानीय स्वयंसेवकों की जवाबी कार्रवाई के कारण वे सफल नहीं रहे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही