Imphal : मणिपुर दौरे के आखिरी दिन आज गुरुवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने इंफाल में प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए शाह ने की. उन्होंने कहा कि गलतफहमी की वजह से राज्य में हिंसा हुई. हिंसा की जांच के लिए आयोग का गठन किया जायेगा, जिसकी अगुवाई हाई कोर्ट के रिटायर्ड चीफ जस्टिस करेंगे. साथ ही कहा कि हिंसा से जुड़े छह मामलों की जांच सीबीआई करेगी. हिंसा में मारे जाने वाले लोगों के पीड़ित परिवार को सरकार 10-10 लाख रुपए की आर्थिक सहायता देगी.
">https://lagatar.in/category/desh-videsh/"> नेशनल खबरों के लिए यहां क्लिक करें
हिंसा में किसी की भी जान चली गयी हो, वो दुखद है
मणिपुर दौरे के चौथे और आखिरी दिन आज इंफाल में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर शाह ने कहा कि गलतफहमी की वजह से हिंसा हुई है. राज्य विकास के रास्ते पर चल पड़ा था. पिछले छह साल में विकास के बहुत काम हुए हैं. शाह ने कहा कि जब से मणिपुर में भाजपा सरकार आयी है, राज्य हिंसा मुक्त होने की ओर बढ़ रहा है. कहा कि हिंसा में किसी की भी जान चली गयी हो, वो दुखद है. उन्होंने कहा कि पिछले तीन दिनों में वे अगल-अलग इलाकों में जाकर नागरिकों से मिले हैं.
पुलिस पूरे मणिपुर में कॉम्बिंग ऑपरेशन चलायेगी
अमित शाह ने कहा कि मणिपुर में डबल इंजन की सरकार है. यह विकास के सभी पैमानों खरी उतरी है. इस क्रम में शाह ने कहा कि 29 अप्रैल को मणिपुर हाईकोर्ट के एक जल्दबाजी भरे फैसले के कारण यहां जातीय हिंसा की शुरुआत हुई. शाह ने अपील की कि जिन लोगों के पास हथियार हैं वो उसे सरेंडर कर दें. कहा कि कल से पुलिस पूरे मणिपुर में कॉम्बिंग ऑपरेशन चलायेगी.
राज्य में रेल सेवा भी बहाल कर दी जायेगी
अगले दो तीन दिनों में राज्य में रेल सेवा भी बहाल कर दी जायेगी. शाह ने राज्य के 15 पेट्रोल पंप 24 घंटे खुले रहने की बात कही. राशन वितरण के लिए अलग से कैंप लगाया जायेगै. राशन कार्ड के जरिए भी लोगों को अनाज दिया जायेगा. प्रेस कॉन्फ्रेंस में शाह ने हिंसा करने वालों को चेतावनी देते हुए कहा कि ऐसे लोगों को छोड़ा नहीं जायेगा. उन्होंने लोगों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील की. कहा कि कहा कि सभी लोग शांति बनाये रखें.
अमित शाह ने बुधवार को मेइती समुदाय के राहत शिविर का दौरा किया
इससे पहले अमित शाह ने कल बुधवार को इंफाल में मेइती समुदाय के एक राहत शिविर का दौरा किया. उन्होंने लोगों से कहा कि मणिपुर में जल्द शांति बहाल होगी. कहा कि जल्द ही लोग अपने घरों में वापस जा सकेंगे. यह सुनिश्र्चित किया जायेगा. इसके अलावा शाह ने कुकी समुदाय के संगठनों के साथ बैठक की. उन्होंने कहा कि शांति बहाल करने के लिए कोशिशें जारी हैं. शाह ने सुरक्षाकर्मियों के साथ भी बैठक की थी. इस दौरान उन्होंने अधिकारियों से कहा था कि मणिपुर की शांति और समृद्धि उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है.
चानू समेत 11 खिलाड़ियों ने मेडल लौटाने की बात कही
मणिपुर में लगभग एक माह से जारी हिंसा के बीच ओलिंपिक पदक विजेता मीराबाई चानू सहित राज्य की 11 खिलाड़ियों ने गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर राज्य में जल्द से जल्द शांति बहाल करने की मांग की है. कहा कि अगर स्थिति सामान्य नहीं हुई तो वे अपने अवॉर्ड और मेडल लौटा देंगे. पत्र पर हस्ताक्षर करने वालों में मीराबाई चानू, पद्म पुरस्कार विजेता वेटलिफ्टर कुंजारानी देवी, पूर्व भारतीय महिला फुटबॉल टीम की कप्तान बेम बेम देवी और मुक्केबाज एल सरिता देवी शामिल हैं. [wpse_comments_template]
Leave a Comment