Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

मणिपुर : केंद्र सरकार को अपनी निष्क्रियता पर शर्म आनी चाहिए : प्रियंका गांधी

Advertisement
Advertisement
New Delhi : कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने मणिपुर में जुलाई से लापता हुए दो छात्रों के शवों की तस्वीरें सोशल मीडिया में आने के बाद मंगलवार को केंद्र सरकार पर निशाना साधा. कहा कि सरकार को पूर्वोत्तर के इस प्रदेश में अपनी निष्क्रियता’ पर शर्म आनी चाहिए. प्रियंका गांधी ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर पोस्ट किया, मणिपुर से और चौंकाने वाली खबर आयी है. बच्चे जातीय हिंसा के सबसे अधिक शिकार हैं.        ">https://lagatar.in/category/desh-videsh/">

          नेशनल खबरों के लिए यहां क्लिक करें

मणिपुर में हो रहे भयानक अपराध शब्दों से परे हैं

यह हमारा कर्तव्य है कि हम उनकी सुरक्षा के लिए हर संभव प्रयास करें. उन्होंने दावा किया कि मणिपुर में हो रहे भयानक अपराध शब्दों से परे हैं, फिर भी उन्हें निरंतर जारी रहने दिया जा रहा है. कांग्रेस महासचिव ने केंद्र पर निशाना साधते हुए कहा, केंद्र सरकार को अपनी निष्क्रियता पर शर्म आनी चाहिए. मणिपुर में जुलाई से लापता दो छात्रों के शवों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर आने के बाद राज्य सरकार ने लोगों से संयम बरतने और अधिकारियों को पूरे मामले की जांच करने देने की अपील की है. छात्रों की पहचान फिजाम हेमजीत (20) और हिजाम लिनथोइनगांबी (17) के रूप में की गयी. दोनों जुलाई से लापता थे. लापता छात्रों की दो तस्वीरें सोमवार रात सोशल मीडिया पर आयी. इनमें से एक तस्वीर में कथित तौर पर छात्र दो हथियारबंद लोगों के साथ नजर आ रहे हैं और दूसरी तस्वीर में दो शव दिख रहे हैं. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही