Search

 
 
 

मणिपुर : थौबल में उग्रवादियों व सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़, BSF के तीन जवान घायल, कर्फ्यू लगा

 
Imphal :  मणिपुर के थौबल जिले में बुधवार देर रात उग्रवादियों व सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ हो गयी. इस मुठभेड़ में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के तीन जवान घायल हो गये. घायल जवानों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है. मुठभेड़ के बाद जिला प्रशासन ने थौबल में कर्फ्यू लगा दिया है. घायलों में कांस्टेबल गौरव कुमार, एएसआई सोबराम सिंह और एएसआई रामजी शामिल हैं. इससे पहले बुधवार को ही राज्य में तेंगनोउपल जिले के सीमावर्ती शहर मोरेह में उग्रवादियों ने सुरक्षा बलों के एक वाहन पर हमला किया था. इस हमले में मणिपुर पुलिस के दो कमांडो शहीद हो गये थे.

थौबल पुलिस मुख्यालय में भी तोड़फोड़ और गोलीबारी की

जानकारी के अनुसार, उग्रवादियों ने बुधवार देर रात थौबल जिले के खंगाबोक में तीसरी भारतीय रिजर्व बटालियन को निशाना बनाया. वहीं थौबल पुलिस मुख्यालय में भी तोड़फोड़ और गोलीबारी की. सुरक्षा बलों ने जवाबी कार्रवाई करते हुए सभी को खदेड़ डाला. इस गोलाबारी में बीएसएफ के तीन जवान घायल हो गये. सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. मुठभेड़ के बाद जिला प्रशासन ने थौबल में कर्फ्यू लगा दिया है. हालांकि स्वास्थ्य, मीडिया, अदालतों के कामकाज करने वाले, हवाई अड्डे पर जाने वाले सहित आवश्यक सेवाओं से जुड़े लोगों को इससे अलग रखा गया है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही