Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

नफरत की राजनीति का परिणाम है मणिपुर की घटना : बुद्धिजीवी मंच

Advertisement
Advertisement
Ramgarh : बुद्धिजीवी मंच के पदाधिकारियों ने शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि मणिपुर की घटना इंसानियत को शर्मसार कर दिया है. लोगों को झकझोर कर रख दिया है. तमाम न्यायप्रिय इंसान इस घटना को लेकर स्तब्ध हैं. पदाधिकारियों ने कहा कि मणिपुर की घटना नफरत की राजनीति का परिणाम है. देशभर में तथाकथित संगठनों द्वारा दिन-रात धर्म, जाति, समाज आदि के नाम पर सीधे-सादे लोगों के दिलों में जहर घोलने का काम किया जा रहा. बुद्धिजीवी मंच के अध्यक्ष प्रदीप करमाली ने कहा कि यह अमानवीय दमन केवल दो महिलाओं के नग्न जुलूस तक ही सीमित नहीं है, बल्कि पिछले ढाई महीने से मणिपुर में अल्पसंख्यक कुकी समुदाय के सैकड़ों निर्दोष लोगों को सांप्रदायिक गिरोहों द्वारा बेरहमी से हत्या कर दी गई है. हजारों घरों और दुकानों को जलाकर उन्हें अपने ही देश में बेघर और शरणार्थी बना दिया गया है. वे शरणार्थी शिविरों में मौत के साये में दिन गुजारने को मजबूर हैं. इसे भी पढ़ें :विधानसभा">https://lagatar.in/police-stopped-panchayat-volunteers-going-to-surround-the-assembly/">विधानसभा

घेरने जा रहे पंचायत स्वयं सेवकों को पुलिस ने रोका

केंद्रीय गृहमंत्री और मणिपुर के मुख्यमंत्री इस्तीफा दें : सुशील कुमार

वहीं बुद्धिजीवी मंच के प्रवक्ता सुशील कुमार ने कहा कि वे इस मामले में सत्ताधारी दल की साजिशपूर्ण और षडयंत्रकारी चुप्पी की कड़ी निंदा करते हैं. मणिपुर में शांति बहाली में नाकाम रहने पर मुख्यमत्री एन बीरेन सिंह और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को इस्तीफा देना चाहिए. जबकि उपाध्यक्ष फरीदा खातून ने कहा कि आम लोगों को शिक्षा से वंचित कर अज्ञानता और सांप्रदायिक की ओर धकेला जा रहा है. 4 मई को हुई घटना के लिए यही सांप्रदायिक और घृणित दृष्टिकोण जिम्मेदार है. उन्होंने कहा कि हर तरह के युद्ध में महिलाओं को निशाना बनाया जाता है, जो बेहद शर्मनाक है. इसे भी पढ़ें :ईडी">https://lagatar.in/opposition-parties-lashed-out-at-extension-of-service-to-ed-director-said-governments-political-agenda-behind-it/">ईडी

निदेशक के सेवा विस्तार पर बरसे विपक्षी दल, कहा, इसके पीछे मोदी सरकार का राजनीतिक एजेंडा

मौके पर ये थे मौजूद

इस मौके पर बुद्धिजीवी मंच के अध्यक्ष प्रदीप करमाली, सचिव प्रो. शाहनवाज खान, मुख्य संयोजक पंचदेव करमाली, संरक्षक हाजी ताहीर हुसैन, संयोजक रविन्द्र मुंडा, प्रवक्ता सुशील कुमार, कोषाध्यक्ष मोहम्मद सलीम, उप कोषाध्यक्ष देवकी बेदिया, उपाध्यक्ष सोनी महतो और फरीदा खातून, सह सचिव ब्रहदेव महतो, मदन दांगी और रियासत हुसैन, संगठन सचिव कवित्री देवी, दिनेश करमाली, शिव शंकर बेदिया, मोहित मुंडा, राजू बेदिया, नसीम अख्तर, नरेश प्रजापति, मदन प्रजापति, रामदयाल बेदिया, श्यामलाल करमाली, आजाद अंसारी आदि उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही