Search

 
 
 

मणिपुर : सात केसों की जांच CBI के हवाले, तीन मामलों की जांच NIA करेगी, SC राज्य से बाहर ट्रायल चलाने की अनुमति दे

 
New Delhi : गृह मंत्रालय ने सुप्रीम कोर्ट में जानकारी दी है कि मणिपुर में 4 मई को महिलाओं को निर्वस्त्र घुमाने सहित 7 घटनाओं की जांच का जिम्मा सीबीआई को सौंप दिया गया है. साथ ही इन मामलों के ट्रायल राज्य से बाहर चलाने की गुहार भी लगाई गयी है.                                       ">https://lagatar.in/category/desh-videsh/">

  नेशनल खबरों के लिए यहां क्लिक करें

ये मामले म्यांमार के हैं, जहां 2022 में घटनाएं घटी थी

बता दें कि गृह मंत्रालय ने मणिपुर में कूकी और मैतेई समुदाय के लोगों में हिंसा के बीच हुई 7 घटनाओं की जांच  सीबीआई के हवाले की है.  इनमें से दो महिलाओं को निर्वस्त्र कर परेड कराने का मामला शामिल है. इस घटना का वीडियो वायरल होते ही देश भर में हंगामा मच गया था. गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि पुलिस ने दो वायरल वीडियो के मामले में एफआईआर दर्ज कर ली है. जान लें कि इन वीडियो के कारण मणिपुर में शांति कायम नहीं हो पा रही है. बताया गया है कि ये मामले म्यांमार के हैं, जहां 2022 में घटनाएं घटी थी.

हिंसा में अब तक 147 लोगों की मौत हो चुकी है

अमित शाह ने कहा है कि छह मामले सीबीआई के हवाले किये जा चुके हैं, 7वां मामला भी सौंपा जायेगा. कहा कि हम निष्पक्ष जांच चाहते हैं. इनका ट्रायल राज्य से बाहर ही चलाया जाना चाहिए. सरकार ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ही ऐसी अथॉरिटी है, जो किसी मामले को दूसरे राज्य में चलाने की मंजूरी दे सकता है. उन्होंने यह भी कहा कि मणिपुर के तीन मामलों की जांच राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) को भी सौंपे गये हैं. मणिपुर में लगभग ढाई महीने से ज्यादा समय से जारी हिंसा में अब तक 147 लोगों की मौत हो चुकी है. 40 हजार लोग विस्थापित हुए हैं [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही