Search

 
 
 

मणिपुर : दो महिलाओं के साथ दरिंदगी के वायरल वीडियो मामले में मुख्य आरोपी गिरफ्तार

 
 New Delhi : मणिपुर में महिलाओं को निर्वस्त्र परेड कराने के वायरल वीडियो के मामले में मुख्य आरोपी 32 वर्षीय खुयरूम हेरादास को गिरफ्तार कर लिये जाने की खबर है. सूचना है कि पुलिस ने उसे आज गुरुवार सुबह थॉउबल जिले से गिरफ्तार किया है. सूत्रों के अनुसार पुलिस ने उसकी पहचान वायरल किये गये वीडियो से की है. वीडियो में हरी टी-शर्ट पहने हुए नजर आ रहा है.वी डियो चार मई का बताया जा रहा है.">https://lagatar.in/category/desh-videsh/">

नेशनल खबरों के लिए यहां क्लिक करें

ITLF के प्रदर्शन से एक दिन पहले वीडियो वायरल हुआ

प्रशासनिक अधिकारियों ने जानकारी दी कि यह वीडियो इंडिजिनस ट्राइबल लीडर्स फोरम (ITLF) के प्रदर्शन से ठीक पहले वायरल किया गया है. बता दें कि आज ITLF ने अपने समुदाय की दुर्दशा को उजागर करने के लिए विरोध प्रदर्शन का निर्णय लिया है. ITLF के एक प्रवक्ता के अनुसार वीडियो कांगपोकपी जिले का है. उन्होंने बताया कि अपराधियों ने इस वीडियो को बनाने के बाद वायरल कर दिया. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही