Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

मणिपुर में मंत्रियों की संपत्ति उपद्रवियों के निशाने पर, मंत्री एल सुसींद्रो के गोदाम में हिंसक भीड़ ने आग लगा दी

Advertisement
Advertisement
Imphal : मणिपुर के इंफाल जिले में हिंसक भीड़ ने राज्य सरकार के मंत्री एल सुसींद्रो के चिनगारेल स्थित निजी गोदाम में आग लगा दी है. पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी. भीड़ ने उपभोक्ता एवं खाद्य मामलों के मंत्री सुसींद्रो के खुरई इलाके में स्थित आवास और अन्य संपत्तियों को भी शुक्रवार रात आग के हवाले करने की कोशिश की गयी थी, लेकिन सुरक्षा बलों ने उनकी कोशिश नाकाम कर दी. पुलिस के अनुसार सुरक्षा बल आधी रात तक आंसू गैस के गोले दागते रहे, ताकि भीड़ को मंत्री के खुरई स्थित ‍आवास को घेरने से रोका जा सके. घटना में किसी के भी हताहत होने की सूचना नहीं है.                               ">https://lagatar.in/category/desh-videsh/">

   नेशनल खबरों के लिए यहां क्लिक करें

जातीय संघर्ष में अब तक 100 से अधिक लोग मारे गये हैं

खबरों के अनुसार इससे पूर्व राज्य की महिला मंत्री नेमचा किपगेन के इंफाल पश्चिम जिले के लामफेल इलाके स्थित घर 14 जून की रात अज्ञात लोगों ने फूंक दिया था. इसके अगले दिन केंद्रीय मंत्री आरके रंजन सिंह के घर पर हमला कर उसे जलाने की कोशिश की गयी थी. जान लें कि मणिपुर में मेइती और कुकी समुदायों में हुए जातीय संघर्ष में अब तक 100 से अधिक लोग मारे गये हैं. मामले की तह में जायें तो मेइती समुदाय को अनुसूचित जनजाति (ST) का दर्जा दिये जाने की मांग के विरोध में तीन मई को पर्वतीय जिलों में आदिवासी एकजुटता मार्च आयोजित किया गया थी. इसके बाद मणिपुर में हिंसक झड़पें शुरू हो गयी. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही