Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

मणिपुर :  महिला को निर्वस्त्र घुमाने के मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार, अबतक 7 पकड़ाये

Advertisement
Advertisement
Imphal :  मणिपुर में दो महिलाओं को निर्वस्त्र घुमाने के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है. आरोपी को थौबल जिले से सोमवार शाम गिरफ्तार किया गया. अब तक इस मामले में कुल सात आरोपियों को पकड़ा जा चुका है. पुलिस ने मंगलवार को इस बात की जानकारी दी है.  बता दें कि घटना का वीडियो 19 जुलाई को वायरल हुआ था. जिसके 24 घंटे के भीतर यानी 20 जुलाई को पुलिस ने मुख्य आरोपी खुयरूम हेरादास (32 वर्षीय) को गिरफ्तार कर लिया था. वीडियो सामने आने के बाद घटना को लेकर देशभर में आक्रोश है. (पढ़ें, पलामू:">https://lagatar.in/palamu-step-mother-killed-son-accused-woman-arrested/">पलामू:

सौतेली मां ने की बेटे की हत्या, आरोपी महिला गिरफ्तार)

वीडियो के जरिये पुलिस ने की है 14 आरोपियों की पहचान

जानकारी के मुताबिक, पुलिस ने 26 सेकंड के वायरल वीडियो से 14 लोगों की पहचान की थी. जो चार मई को दो आदिवासी महिलाओं को निर्वस्त्र घुमाने के कृत्य में शामिल थे. दोनों महिलाओं का आरोप है कि उन्हें  मुक्त करने से पहले भीड़ ने उनका यौन उत्पीड़न भी किया था. जानकारी के अनुसार, वीडियो में दिखाई दे रही एक महिला पूर्व सैनिक की पत्नी है. उसके पति असम रेजिमेंट में सूबेदार के रूप में कार्यरत थे और करगिल युद्ध में भी हिस्सा लिया था. इस घटना के संबंध में शिकायत करीब एक महीने पहले 21 जून को कांगपोकपी जिले के सैकुल पुलिस थाने में दर्ज करायी गयी थी. इसे भी पढ़ें : नीतीश">https://lagatar.in/nitish-cabinet-meeting-today-many-important-proposals-can-be-sealed/">नीतीश

कैबिनेट की बैठक आज, रोजगार सहित कई अहम प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर

3 मई को भड़की हिंसा में 160 से ज्यादा की गयी जान

मणिपुर में अनुसूचित जनजाति का दर्जा देने की मेइती समुदाय की मांग के विरोध में पहाड़ी जिलों में तीन मई को ‘आदिवासी एकजुटता मार्च’ का आयोजन किया गया था. इसके बाद राज्य में भड़की जातीय हिंसा में अब तक 160 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है. मणिपुर की आबादी में मेइती समुदाय के लोगों की संख्या लगभग 53 प्रतिशत है और वे ज्यादातर इंफाल घाटी में रहते हैं. जबकि नगा और कुकी जैसे आदिवासियों की आबादी 40 प्रतिशत है और वे पहाड़ी जिलों में रहते हैं. इसे भी पढ़ें : पलामू:">https://lagatar.in/palamu-step-mother-killed-son-accused-woman-arrested/">पलामू:

सौतेली मां ने की बेटे की हत्या, आरोपी महिला गिरफ्तार
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही