Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

मणिपुर : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अपील पर लोगों ने 140 से ज्यादा हथियार जमा कराये

Imphal : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा एक दिन पहले की गयी अपील के बाद मणिपुर में विभिन्न स्थानों पर लोगों ने 140 से अधिक हथियार जमा कराये हैं. आज शुक्रवार को यह जानकारी सामने आयी है जान लें कि अमित शाह ने मणिपुर के अपने चार दिवसीय दौरे के आखिरी दिन कल गुरुवार को सभी संबंधितों पक्षों से अपील की थी कि वे अपने हथियार सुरक्षाबलों और प्रशासन को सौंप दें. शाह ने यह भी चेतावनी दी थी कि राज्य में जल्द ही तलाशी अभियान चलाया जायेगा और किसी के पास कोई हथियार पाये जाने पर उसके खिलाफ कार्रवाई की जायेगी.                                                    नेशनल">https://lagatar.in/category/desh-videsh/">नेशनल

खबरों के लिए यहां क्लिक करें 

मणिपुर में ज्यादातर जिलों में स्थिति कुल मिलाकर शांतिपूर्ण है

सूत्रों के अनुसार इंफाल में गृह मंत्री की अपील के बाद शुक्रवार सुबह तक 140 से अधिक हथियार सौंपे जा चुके हैं. मणिपुर में ज्यादातर जिलों में स्थिति कुल मिलाकर शांतिपूर्ण है और उपद्रवियों द्वारा खाली घरों में गोलियां चलाने या आग लगाने की छिटपुट घटनाएं अब नहीं हो रही हैं क्योंकि विभिन्न सुरक्षा एजेंसियों द्वारा ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए समन्वित प्रयास किये जा रहे हैं. सौंपे गये हथियारों में सेल्फ-लोडिंग राइफलें, कार्बाइन, एके और इंसास राइफलें, लाइट मशीन गन, पिस्तौल, एम-16 राइफल, स्मोक गन/आंसू गैस, स्टेन गन और ग्रेनेड लॉन्चर शामिल हैं. तीन मई को मणिपुर में जातीय संघर्ष शुरू होने के बाद गृह मंत्री ने पहली बार पूर्वोत्तर राज्य का दौरा किया है.

जनजातीय एकता मार्च’ के बाद जातीय हिंसा भड़क उठी थी

मणिपुर में जनजातीय एकता मार्च’ के बाद जातीय हिंसा भड़क उठी थी. अनुसूचित जाति (एसटी) के दर्जे की मांग को लेकर मेइती समुदाय ने तीन मई को प्रदर्शन किया था जिसके बाद जनजातीय एकता मार्च का आयोजन किया गया था. मणिपुर लगभग एक महीने से जातीय हिंसा से प्रभावित है और राज्य में इस दौरान झड़पों में इजाफा देखा गया है. कुछ सप्ताह की खामोशी के बाद पिछले रविवार को सुरक्षा बलों एवं उग्रवादियों के बीच गोलीबारी भी हुई. अधिकारियों ने बताया कि संघर्ष में मरने वालों की संख्या बढ़कर 80 हो गयी है. सूत्रों के अनुसार आज शुक्रवार सुबह तक सामुदायिक हॉल सहित 272 राहत शिविरों में लगभग 37,450 लोग रह रहे थे [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही