Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

मणिपुर : सुरक्षाबलों ने 30 से अधिक आतंकवादियों को मार गिराया, विद्रोही एम-16 और एके-47 असॉल्ट राइफलों से कर रहे फायरिंग

New Delhi : मणिपुर से एक बड़ी खबर आयी है. पुलिस के कमांडो और आतंकवादी समूहों के बीच राज्य के हिस्सों में मुठभेड़ हो रही है. पुलिस सूत्रों के अनुसार पिछले 8-10 घंटों से दोनों तरफ से जमकर गोलीबारी की जा रही है. मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने प्रशासन द्वारा दी गयी रिपोर्ट के हवाले से कहा है कि अब तक 30 से अधिक आतंकवादी मारे गिराये गये हैं. कहा कि आम नागरिकों के खिलाफ आतंकी एम-16 और एके-47 असॉल्ट राइफलों व स्नाइपर गन का इस्तेमाल कर रहे हैं.

विद्रोहियों ने रात दो बजे इंफाल घाटी के कई घरों मे हमला किया 

आतंकी कई गांवों में घरों को आग के हवाले करने के लिए आये थे. सीएम बीरेन सिंह ने दावा हमने सेना और अन्य सुरक्षा बलों की मदद से उनके खिलाफ बहुत कड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है. सीएम बीरेन सिंह ने दावा किया है कि आतंकवादी निहत्थे आम नागरिकों पर गोलियां चला रहे हैं. कतहा कि यह लड़ाई मणिपुर को तोड़ने की कोशिश कर रहे हथियारबंद आतंकवादियों और केंद्र की मदद से चलने वाली राज्य सरकार के बीच है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार विद्रोहियों ने कल रात दो बजे इंफाल घाटी और उसके आसपास के पांच इलाकों में एक साथ हमला किया. इनमें सेकमाई, सुगनू, कुम्बी, फायेंग और सेरौ क्षेत्र शामिल हैं. इन इलाकों में गोलीबारी और सड़कों पर लावारिस लाशें पड़े होने की सूचना है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही