Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

मणिपुर : सीएम के कार्यक्रम से पहले तोड़फोड़-आगजनी, धारा 144 लागू, इंटरनेट सेवा बंद, बड़ी सभाओं पर प्रतिबंध

Manipur : मणिपुर के चुराचंदपुर जिले में मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह आज शुक्रवार को एक कार्यक्रम को संबोधित करने वाले थे. लेकिन उससे एक दिन पहले ही वहां बवाल हो गया. उग्र भीड़ ने मुख्यमंत्री के कार्यक्रम स्थल पर तोड़फोड़ की. साथ ही कार्यक्रम के लिए बनाये गये मंच को आग के हवाले कर दिया. हिंसा के बाद चुराचांदपुर में धारा 144 लागू कर दी गयी है. साथ ही इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गयी है. मणिपुर में बड़ी सभाओं पर भी प्रतिबंध लगा दिया गया है. (पढ़ें, चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-woman-killed-in-ied-blast-going-to-forest-to-bring-wood/">चाईबासा

: आईईडी ब्लास्ट में महिला की मौत, लकड़ी लाने जा रही थी जंगल)

राज्य सरकार पर चर्च गिराने की कोशिश करने का आरोप

जनजातीय मंच का आरोप है कि राज्य सरकार इसके तहत चर्चों को गिराने की कोशिश कर रही है. 11 अप्रैल को मणिपुर सरकार ने पूर्वी इंफाल में तीन चर्चों को यह कहकर ढहा दिया कि इन्हें अवैध रूप से बनाया गया था. चर्च ढहाने के आदेश के खिलाफ मणिपुर हाई कोर्ट में याचिका भी दाखिल की गयी थी, लेकिन कोर्ट ने चर्च को ढहाने वाले फैसले पर रोक लगाने से इनकार कर दिया था. क्योंकि वे साबित नहीं पाये कि उन्होंने चर्च के निर्माण के लिए कानूनी मंजूरी ली थी. इसे भी पढ़ें : इंडोनेशिया">https://lagatar.in/indonesia-11-dead-nine-missing-in-boat-sinking/">इंडोनेशिया

: नाव डूबने से 11 लोगों की मौत, नौ लापता

सीएम जिम और खेल सुविधा केंद्र का करने वाले थे उद्घाटन

बता दें कि मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह आज शुक्रवार को चुराचांदपुर में एक जिम और खेल सुविधा केंद्र का उद्घाटन करने वाले थे. लेकिन कार्यक्रम से एक दिन पहले रात में गुस्साई भीड़ कार्यक्रम स्थल पर पहुंची और जमकर उत्पात मचाया. भीड़ ने वहां रखी सारी कुर्सियां और अन्य सामान तोड़ डाले. इसके बाद गुस्साये लोगों ने मंच को भी आग के हवाले कर दिया. इसे भी पढ़ें : पानी">https://lagatar.in/people-running-for-water/">पानी

के लिए भटक रहे लोग
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही