Search

 
 
 

मणिपुर हिंसा : सीबीआई ने जांच के लिए 29 महिला अधिकारियों सहित 53 अफसरों की टीम बनाई

 
New Delhi : मणिपुर हिंसा की जांच के लिए सीबीआई (CBI) रेस हो गयी है. सूत्रों के अनुसार कल बुधवार को सीबीआई द्वारा 53 अफसरों की लिस्ट तैयार की गयी है. इनमें 29 महिला अधिकारी शामिल हैं. खबर है कि ये अफसर देशभर में फैले हुए सीबीआई ऑफिस से चुने गये हैं.                                               ">https://lagatar.in/category/desh-videsh/">

   नेशनल खबरों के लिए यहां क्लिक करें
सीबीआई ने तीन डीआईजी और एक पुलिस सुपरिनटैंडैंट को जांच की निगरानी करने के लिए भेजा है. डीआईजी लवली कटियार, निर्मला देवी और मोहित गुप्ता इनमें शामिल हैं. कहागया है कि जॉइंट डायरेक्टर घनश्याम उपाध्याय जांच प्रक्रिया की निगरानी करेंगे.

6 इंस्पेक्टर और 10 सब-इंस्टपेक्टर्स भी टीम में शामिल

पुलिस सुपरिनटैंडैंट राजवीर उन्हें रिपोर्ट करेंगे. अधिकारियों का कहना है कि यह पहला ऐसा अभियान है, जिसमें इतनी बड़ी संख्या में महिला अधिकारियों को एक साथ शामिल किया गया है. दो अतिरिक्त महिला पुलिस सुपरिनटैंडैंट्स, छह महिला डिप्टी सुपरिनटैंडैंट्स के अलावा 16 इंस्पेक्टर और 10 सब-इंस्टपेक्टर्स भी इस टीम में शामिल किये गये हैं.

मणिपुर पुलिस की सहायता नहीं लेगी सीबीआई

अधिकारियों के अनुसार अधिकतर मामलों में जब किसी राज्य में हिंसा से जुड़े मामले जांच के लिए सीबीआई को सौंपा जाते हैं, तो एजेंसी जनशक्ति मुहैया करवाने के लिए उसी राज्य पर आश्रित रहती है. लेकिन मणिपुर मामले में सीबीआई लोकल अधिकारियों की मदद नहीं लेने चाहती, ताकि उन पर जांच में पक्षपात के आरोप न लगें.

मणिपुर हिंसा के 17 मामलों की जांच सीबीआई के हवाले

मणिपुर हिंसा से 17 मामले जांच के लिए सीबीआई के हवाले किये गये हैं. जान लें कि सीबीआई ने अब तक 8 मामले दर्ज किये हैं, जिनमें महिलाओं के कथित यौन उत्पीड़न से संबंधित दो मामले शामिल हैं. इसके अलावा महिलाओं के साथ हुए उत्पीड़न, कुकी महिला के वायरल वीडियो के अन्य मामले भी सीबीआई को मिल सकते हैं. 9 अगस्त को सामने आया मैतेई महिला से गैंगरेप का मामला भी CBI को मिल सकता है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही