Search

 
 
 

मणिपुर हिंसा पर सरकार का विरोध, काली ड्रेस पहन कर संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, हंगामा

 
NewDelhi : विपक्षी गठबंधन इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस (INDIA) के घटक दलों के सांसद मणिपुर मुद्दे पर सरकार के रुख पर विरोध जताने के लिए आज गुरुवार को काले कपड़े पहुंचकर संसद पहुंचे. विपक्षी गठबंधन के एक सांसद ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा अब तक संसद में मणिपुर मुद्दे पर बयान नहीं देने के विरोध में INDIA के घटक दलों के सभी सांसदों को काले कपड़े पहनकर संसद पहुंचने के लिए कहा गया है. नेशनल">https://lagatar.in/category/desh-videsh/">नेशनल

खबरों के लिए यहां क्लिक करें

मल्लिकार्जुन खड़गे के कक्ष में विपक्षी नेताओं ने बैठक की 

इस बीच, राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के संसद भवन स्थित कक्ष में विपक्षी नेताओं ने बैठक कर आगे की रणनीति पर भी चर्चा की. कांग्रेस ने मणिपुर हिंसा के मुद्दे पर संसद में जारी गतिरोध के बीच बुधवार को लोकसभा में सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पेश किया, जिस पर सदन में चर्चा के लिए मंजूरी दे दी गयी. लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला सभी दलों के नेताओं से बातचीत करने के बाद इस प्रस्ताव पर चर्चा के लिए तिथि तय करेंगे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही