Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

INDIA के सदस्यों का मणिपुर दौरा मात्र दिखावा, क्या प्रतिनिधिमंडल पश्चिम बंगाल, राजस्थान जायेगा : ठाकुर

Advertisement
Advertisement
Kolkata : सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने आज शनिवार को कहा कि विपक्षी दलों के गठबंधन इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस’ (INDIA) के सदस्यों का मणिपुर दौरा मात्र दिखावा है . भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता अनुराग ठाकुर शनिवार सुबह कोलकाता पहुंचे. उन्होंने आरोप लगाया कि जब पूर्ववर्ती सरकारों के शासन में मणिपुर जलता था, तब उन लोगों ने संसद में एक भी शब्द नहीं कहा, जो अब पूर्वोत्तर राज्य का दौरा कर रहे हैं. नेशनल">https://lagatar.in/category/desh-videsh/">नेशनल

खबरों के लिए यहां क्लिक करें 

पश्चिम बंगाल लेकर जायें, जहां महिलाओं के खिलाफ अत्याचार हो रहे हैं

ठाकुर ने कहा, जब मणिपुर महीनों बंद रहा करता था, तब उन्होंने एक भी शब्द नहीं कहा. कहा कि जब प्रतिनिधिमंडल मणिपुर से लौट आयेगा, तो इस टीम के सदस्य संसद में कामकाज नहीं होने देंगे. ठाकुर ने कहा, मैं कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी से अनुरोध करता हूं कि वे इसी प्रतिनिधिमंडल को पश्चिम बंगाल लेकर आयें, जहां महिलाओं के खिलाफ अत्याचार हो रहे हैं. उन्होंने कहा, जिस तरह ममता बनर्जी की सरकार हत्याओं के जरिए सत्ता पर काबिज है, क्या कांग्रेस उसका विरोध करती है? ठाकुर ने सवाल किया कि क्या INDIA गठबंधन राजस्थान का दौरा करेगा, जहां महिलाओं के खिलाफ अपराध हो रहे हैं और क्या वह पश्चिम बंगाल एवं राजस्थान पर रिपोर्ट सौंपेगा. बता दें कि विपक्षी गठबंधन इंडिया के 21 सांसदों का एक प्रतिनिधिमंडल जमीनी हकीकत का आकलन करने के लिए हिंसा प्रभावित मणिपुर के दो दिवसीय दौरे पर शनिवार को इंफाल पहुंचा . विपक्षी दलों के सांसदों का दल तीन मई से पूर्वोत्तर राज्य में भड़की जातीय हिंसा के पीड़ितों से मिलने के लिए कई राहत शिविरों का दौरा करेगा. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही