Imphal : इंफाल ईस्ट के इथम गांव में महिलाओं के नेतृत्व वाली भीड़ और सुरक्षा बलों के बीच गतिरोध के बाद सेना ने नागरिकों की जान जोखिम में न डालने का परिपक्व फैसला लिया और बरामद किये गये हथियारों व गोला-बारूद के साथ वहां से हट गयी. अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी. खबरों के अनुसार सुरक्षा बलों ने इथम गांव को शनिवार को घेर लिया था, जहां प्रतिबंधित उग्रवादी समूह कांगलेई योल कान-ना लुप (केवाईकेएल) के 12 से अधिक सदस्य छिपे हुए थे. इस कार्रवाई के बाद भीड़ और सेना आमने-सामने आ गयी थी. ">https://lagatar.in/category/desh-videsh/">
नेशनल खबरों के लिए यहां क्लिक करें
नेशनल खबरों के लिए यहां क्लिक करें
भारतीय सेना की स्पीयर कोर ने यह जानकारी देते हुए कहा, सुरक्षा बलों को शनिवार को मणिपुर के इथम गांव में एक तलाशी अभियान चलाया था. इस ऑपरेशन के दौरान केवाईकेएल (कांगलेई यावोल कन्ना लूप) विद्रोही समूह के 12 गिरफ्तार उग्रवादियों को छोड़ने के लिए विवश होना पड़ा. स्पीयर कॉर्प्स ने ट्विटर पर ऑपरेशन की विफलता की जानकारी दी है. उन्होंने कहा कि इलाके में 1200-1500 महिलाओं की भीड़ ने उन्हें घेर लिया और उग्रवादियों को छुड़ा लिया.<
/p>Manipur | Mob of approximately 1200-1500, led by women & the local leader immediately surrounded the target area and prevented Security Forces from continuing with the operation, despite repeated appeals, to the aggressive mob, as per law. However, it did not yield any positive…
— ANI (@ANI) June">https://twitter.com/ANI/status/1672787031607644160?ref_src=twsrc%5Etfw">June
25, 2023
Leave a Comment