Search

 
 
 

मणिपुर : घटना के विरोध में सड़कों पर उतरी महिलाएं, पुलिस से हुई झड़प, अबतक पांच आरोपी गिरफ्तार

 
Imphal :  दो महिलाओं को निर्वस्त्र कर घुमाने की घटना के बाद मणिपुर में तनाव पूर्ण माहौल है. इस घटना के खिलाफ देशभर में लोग विरोध-प्रदर्शन कर रहे हैं. इसी कड़ी में आज शनिवार भी इंफाल के गारी इलाके में महिलाओं ने टायर जलाकर अपना विरोध जताया. विरोध-प्रदर्शन के दौरान पुलिस और महिलाओं की झड़प भी हो गयी. भीड़ का काबू करने के लिए पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर जमकर लाठी बरसाये. (पढ़ें, यूपी">https://lagatar.in/up-chief-minister-yogi-adityanath-will-start-the-campaign-plant-trees-save-trees/">यूपी

के मुख्यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ करेंगे ‘पेड़ लगाओ-पेड़ बचाओ’ अभियान की शुरुआत)

इस मामले में अबतक पांच आरोपी गिरफ्तार

इधर पुलिस ने एक और आरोपी युमलेम्बम नुंगसिथोई मेटेई को गिरफ्तार किया है. इससे पहले वायरल वीडियो होने के 24 घंटे के भीतर पुलिस ने चार आरोपियों हुइरेम हेरादास, अरुण सिंह, जीवन इलांगबाम  और तोम्बा सिंह को गिरफ्तार किया था. इस मामले में अबतक पांच लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है. बता दें कि एक दिन पहले भी घटना के विरोध में लोग सड़कों पर उतर आये थे. मणिपुर के थौबाल जिले के याइरीपोक गांव में प्रतिशोध की आग में जल रहे लोगों ने आरोपी के घर को जला दिया था.
इसे भी पढ़ें : बेगूसराय">https://lagatar.in/manipur-like-incident-in-begusarai-minor-girl-stripped-naked-beaten-and-video-made/">बेगूसराय

में भी मणिपुर जैसी वारदात, नाबालिग लड़की को निर्वस्त्र कर पीटा और वीडियो बनाया
 

77 दिनों तक घटना पर पर्दा डालने का प्रयास किया गया

दो महिलाओं के साथ दरिंदगी की घटना 4 मई को हुई थी. इस मामले की शिकायत 18 मई को दर्ज की गयी थी. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद सरकार और प्रशासन हरकत में आये. 77 दिनों तक इस पर पर्दा डालने का प्रयास किया गया. देशव्यापी संसद से सड़क तक हंगामा मचने के बाद आरोपियों की गिरफ्तारी की गयी, बता दें कि दर्ज शिकायत में घातक हथियारों के साथ डकैती, अपहरण, हमला, बलात्कार और हत्या की धाराएं शामिल की गयी थी.
इसे भी पढ़ें : झारखंड">https://lagatar.in/poster-launch-of-jharkhand-national-film-festival/">झारखंड

राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव का पोस्टर लॉन्च, 9 अक्टूबर से जमशेदपुर में कार्यक्रम
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही