Search

कुख्यात उग्रवादी दिनेश गोप का सहयोगी मनीष उर्फ महेश्वर गोप गिरफ्तार

Khunti: खूंटी और गुमला पुलिस की संयुक्त छापेमारी में सफलता मिली है. पुलिस ने कुख्यात उग्रवादी दिनेश गोप के सहयोगी मनीष उर्फ महेश्वर गोप को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने यह कार्रवाई गुप्त सूचना पर की है. दरअसल, पुलिस को सूचना मिली थी कि पीएलएफआई सुप्रीमो दिनेश गोप और उसके साथियों ने मनीष गोप के साथ मारपीट की है. जिसके बाद मनीष गोप संगठन छोड़ गुमला में छुप कर रह रहा है.

खूंटी एसपी ने की गिरफ्तारी की पुष्टि

खूंटी एसपी आशुतोष शेखर ने उग्रवादी मनीष गोप की गिरफ्तारी की पुष्टि की है. उन्होंने कहा कि मनीष गोप पर हत्या, लेवी, पुलिसकर्मियों पर हमला समेत आठ मामले दर्ज हैं. एसपी ने बताया कि मनीष गोप कई मुठभेड़ में शामिल था. 17 दिसंबर 2020 को बांदु में पुलिस के साथ मुठभेड़ में भी उसकी संलिप्तता थी. इस मुठभेड़ में कुख्यात सोनू सिंह मारा गया था. 16 जुलाई 2021 को बड़ाकेसेल में पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में भी मनीष शामिल था. जिसमें शनिचरा सुरीन मारा गया था. इसके अलावा डिग्री, जतरमा सहित अन्य कई मुठभेड़ में भी मनीष गोप संलिप्तता थी. गिरफ्तार उग्रवादी मनीष गोप जरियागढ़ थाना क्षेत्र के बड़का रेगड़े गांव का रहने वाला है. इसे भी पढ़ें-बिहार">https://lagatar.in/by-elections-on-two-seats-in-bihar-lalu-can-campaign-nitish-said-this/">बिहार

में दो सीटों पर उपचुनावः लालू कर सकते हैं प्रचार, नीतीश ने कही ये बात
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//