Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

मनीष जायसवाल व जेपी पटेल एक मई को करेंगे नामांकन

Hazaribagh: हजारीबाग लोकसभा के लिए बुधवार का दिन खास है. भाजपा प्रत्याशी मनीष जायसवाल और इंडिया गठबंधन के कांग्रेस प्रत्याशी जेपी पटेल एक मई को नामंकान करेंगे. दोनों प्रत्याशियों का नामांकन समाहारमणालय में उपायुक्त नैंसी सहाय के कार्यालय होगा. भाजपा और कांग्रेस प्रत्याशी के नामांकन में हजारों की संख्या में लोगों को शामिल होने की बात कह रहे हैं. नामकांन के दिन सभा और रैली में का भी आयोजन किया जाना है. नामांकन स्थल पर आने वाले उम्मीदवारों के काफिले में शामिल वाहन और कार्यकर्ता समाहरणालय स्थल से 100 मीटर की दूरी पर रहेंगे. इसे भी पढ़ें - लैंड">https://lagatar.in/land-scam-case-afsar-ali-antu-tirkey-priyaranjan-sahay-vipin-singh-and-irshad-appear-in-court-sent-to-jail/">लैंड

स्कैम केस : अफसर अली, अंतू तिर्की, प्रियरंजन सहाय, विपिन सिंह व इरशाद की कोर्ट में पेशी, भेजे गये जेल

जेपी पटेल के नामकांन में सीएम रहेंगे मौजूद

कांग्रेस प्रत्याशी की चुनावी सभा जिला स्कूल मैदान में होगा. सभा में मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन, कल्पना सोरेन, कांग्रेस झारखंड प्रभारी गुलाम अहमद मीर, प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, मंत्री बन्ना गुप्ता, आलमगीर आलम, बादल पत्रलेख, रमेश्वर उरांव, सत्यानंद भोगता, इरफान अंसारी समेत कई मंत्री और विधायक के अलावा भाकपा माले, मासस, सीपीएम, आप पार्टी के नेता शामिल होंगे. जिला स्कूल मैदान से शहर में रोड शो का आयोजन किया जाएगा.

भाजपा प्रत्याशी मनीष जायसवाल के नामांकन में भाजपा के कई दिग्गज होंगे शामिल

भाजपा प्रत्याशी मनीष जायसवाल के नामांकन के दिन आयोजित सभा में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, आजसू सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी समेत भाजपा के कई राज्यसभा सांसद, विधायक और केंद्रीय नेता शामिल होंगे. भाजपा प्रत्याशी की संकल्प सभा कर्जन ग्राउंड हजारीबाग में होगी. इसमें भाजपा के केंद्रीय व राज्य स्तरीय नेता संबोधित करेंगे. नामांकन के दिन रोड शो भी किया जायेगा. इसके बाद कर्जन ग्राउंड में उपस्थित प्रत्याशी समेत भाजपा नेता संकल्प सभा संबोधित करेंगे. इसे भी पढ़ें -BREAKING:">https://lagatar.in/breaking-supreme-court-notice-to-ed-on-former-cm-hemant-sorens-petition/">BREAKING:

पूर्व CM हेमंत सोरेन की याचिका पर ED को सुप्रीम कोर्ट से नोटिस
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही