Hazaribagh: भारतीय जनता पार्टी ने शनिवार को लोकसभा चुनाव को लेकर अपने 195 प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर दी है. हजारीबाग लोकसभा सीट से जयंत सिन्हा का टिकट काटते हुए सदर विधानसभा क्षेत्र से लगातर दो बार के विधायक मनीष जायसवाल को टिकट दिया गया है. पहले से ही अनुमान लगाया जा रहा था कि मनीष जायसवाल हजारीबाग लोकसभा सीट से भाजपा के प्रत्याशी होंगे. सदर विधायक मनीष जायसवाल पिछले कई वर्षों से क्षेत्र में लगातार सामाजिक सेवा और लोगों के लिए कार्य कर रहे थे. हजारीबाग सदर विधानसभा क्षेत्र में विधायक मनीष जायसवाल के कार्य पूरे राज्य में चर्चित रहा है. ऐसे में भाजपा ने जयंत सिंहा के खिलाफ एंटी कैंबेंसी को देखते हुए सदर विधायक मनीष जायसवाल को प्रत्याशी बनाया है. हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सभी विधानसभा क्षेत्र में जैसे ही विधायक मनीष जायसवाल को प्रत्याशी बनाए जाने की सूचना पहुंची. भाजपा कार्यकर्ता खुशी से उछल पड़े. कई स्थानों पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटी तो कई जगह आतिशबाजी की धूम दिखी. इसे भी पढ़ें-खबर">https://lagatar.in/impact-of-news-dc-suspended-nazir-of-khuntapani-block/">खबर
का असर : खूंटपानी प्रखंड के नाजिर को डीसी ने किया सस्पेंड
पर जाकर मतदाता सूची में नाम जांच लें मतदाता : डीडीसी
का असर : खूंटपानी प्रखंड के नाजिर को डीसी ने किया सस्पेंड
मनीष जायसवाल के आवास पर समर्थकों का जमावड़ा, आतिशबाजी
इधर जैसे ही टिकट की घोषणा हुई झंडा चौक से लेकर विधायक आवास तक मनीष जायसवाल के समर्थकों का जमावड़ा लग गया. एक दूसरे को बधाई देते हुए कार्यकर्ता विधायक के घर पहुंच गए और उनके पिता, पत्नी और पुत्र से मिलकर खुशी का इजहार किया. विधायक के पिता ब्रजकिशोर जायसवाल की आंखें जहां खुशी से छलक उठी वहीं उनके पुत्र युवा करण जायसवाल समर्थकों के साथ खुशी जताने झंडा चौक पहुंच गए और जमकर आतिशबाजी की. विधायक की पत्नी निशा जायसवाल भी खुशी के मारे फूले नहीं समा रही थी तो उनकी पुत्रवधू अवंतिका जायसवाल सहित अन्य लोग मनीष जायसवाल के समर्थकों का मुंह मीठा करा रहें थे. इसे भी पढ़ें-बूथों">https://lagatar.in/voters-should-check-their-names-in-the-voter-list-by-visiting-the-booths-ddc/">बूथोंपर जाकर मतदाता सूची में नाम जांच लें मतदाता : डीडीसी
Leave a Comment