Search

 
 
 

मनीष जायसवाल ने विष्णुगढ़ में चलाया जनसंपर्क अभियान, जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत

 
Vishnugarh (Hazaribagh) : हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी मनीष जायसवाल ने मंगलवार को विष्णुगढ़ का दूसरी बार दौरा किया. इसके पहले 13 मार्च को प्रखंड क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान चलाया था. उनके दौरे से मतदाता उत्साहित हैं और इलाका अभी से भगवामय हो गया है. दौरे के दौरान हर जगह मिल रहे समर्थन से भाजपा प्रत्याशी अभिभूत हैं. कई जगह उनकी आरती उतारी गई. एक जगह आम्र पल्लव का मुकुट पहनाया गया. कई जगह गाजे-बाजे के साथ उनका स्वागत किया गया. विष्णुगढ़ पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने सातमील मोड़ में जय श्रीराम के उद्घोष के साथ मनीष जायसवाल का स्वागत किया. उन्हें 51 किलो की फूल माला पहनाई गयी. उन्होंने डोर टू डोर जन संपर्क किया. प्रखंड के नरकी, खरकी, सिमराबेड़ा, गाल्होबार, मडमो, खरकट्टो, रोहनियाटांड़, चानो, सारुकूदार, मंगरो, करगालो, सिरय, अचलजामो, अलपीटो और सिमरिया समेत अन्य गांवों में उन्होंने जनसंपर्क किया. चानो पहुंचने पर कांग्रेस प्रत्याशी जेपी पटेल के पिता व पूर्व सांसद तथा विधायक के पिता टेकलाल महतो की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया. अभियान में विष्णुगढ़ पूर्वी भाजपा मंडल अध्यक्ष नारायण महतो, महामंत्री प्रकाश मंडल, कोडरमा सांसद प्रतिनिधि भुनेश्वर पटेल, चानो मुखिया गीता देवी, पूर्व मुखिया डुमरचंद महतो, छोटी साव, नारायण गंझू, सुखदेव रजवार, भाजयुमो अध्यक्ष गोविंद महतो, भोला साव, दिलीप तुरी, नुनु गोपाल, लखन महतो, जागेश्वर महतो, प्रदीप वर्णवाल, विनोद साव, संतोष कुमार, गंगाधर महतो, महावीर महतो, सुखलाल महतो, गायत्री देवी, तुलसी सिंह रजनी, तुलो महतो, सतीश कुमार पटेल, दिनेश कुमार मंडल, भुनेश्वर महतो, दिलेश्वर साव, द्वारिका महतो, बालेश्वर शर्मा, रंजन चौधरी सहित कई अभियान में शांमिल थे. इसे भी पढ़ें : JPSC">https://lagatar.in/path-cleared-for-jpsc-second-batch-dsp-shivendra-to-become-ips-hc-directs-to-strengthen-service/">JPSC

सेकेंड बैच के DSP शिवेंद्र के IPS बनाने का रास्ता हुआ साफ, HC ने सेवा संपुष्ट करने का दिया निर्देश
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही