Search

 
 
 

मनीष जायसवाल की जीत ऐतिहासिक होगी : सुनील साहू

 
Hazaribagh: भाजपा जिला महामंत्री सुनील साहू ने प्रेस बयान जारी कर कहा है कि भाजपा प्रत्याशी मनीष जायसवाल की जीत ऐतिहासिक होगी. वह पार्टी के विचारों के साथ मजबूती के साथ खड़े हैं. भाजपा ने हजारीबाग लोकसभा सीट से मनीष जायसवाल को टिकट दिया है. उन्होंने कहा कि मनीष जायसवाल जमीन से जुड़े नेता हैं. पिछले कई वर्षों से वह समर्पित भाव से पार्टी की सेवा कर रहे हैं. पार्टी ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है उसका वो निर्वहन पूरी ईमानदारी के साथ करते आए हैं. सुनील साहू ने कहा है कि कुछ लोग झूठी अफवाह फैलाकर यशवंत सिन्हा को समर्थन देने की बात कह रहे हैं जो बिल्कुल गलत और निराधार है. वहीं हजारीबाग सांसद जयंत सिन्हा ने भी मनीष जायसवाल को अपना आशीर्वाद दिया है. उन्होंने भाजपा के समर्पित कार्यकर्ताओं से आग्रह किया है कि वे अफवाहों पर ध्यान नहीं दें. भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उनके नेता हैं. आज पूरा देश नरेंद्र मोदी के कार्यों की प्रशंसा कर रहा है. सुनील साहू ने भाजपा कार्यकर्ताओं से सहयोग करने की अपील करते हुए कहा कि मनीष जायसवाल को हजारीबाग से ऐतिहासिक जीत दिलाएं. इसे भी पढ़ें-चेक">https://lagatar.in/check-bounce-case-ameesha-patel-gave-five-checks-to-return-the-money-will-return-rs-2-crore-75-lakhs/">चेक

बाउंस केस: अमीषा पटेल ने पैसे वापस करने के लिए दिये पांच चेक, 2 करोड़, 75 लाख करेंगी वापस
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही