Search

मनीष कश्यप ने लालू यादव पर निकाली भड़ास, कहा- मैं चारा चोर का बेटा नहीं...

Patna : जेल में बंद यूट्यूबर मनीष कश्यप ने लालू यादव पर जमकर अपनी भड़ास निकाली है. उन्होंने कह दिया कि मैं चारा चोर का बेटा नहीं, फौजी का बेटा हूं. मनीष कश्यप ने कहा कि छह माह से चुप था, लेकिन अब तो हद हो गयी है. मुझे गंजेड़ी, नशेड़ी के बीच में बैठाया जाता है. वे लोग मेरे मुंह पर फूंकते हैं. मेरा सर दर्द होने लगता है, लेकिन पुलिस कुछ नहीं करती है. आगे कहा कि मुझे झुकाने का प्रयास किया गया है, लेकिन मैं इन लोगों के आगे झुकूंगा नहीं. (पढ़ें, नीलांबर-पितांबरपुर">https://lagatar.in/nilambar-pitambarapur-death-of-tribal-laborer-in-chennai/">नीलांबर-पितांबरपुर

: चेन्नई में आदिवासी मजदूर की मौत, शव पहुंचते ही पसरा मातम)

एक दिन सरकार बनायेंगे यूट्यूबर मनीष

यूट्यूबर ने कहा कि यह हथकड़ी ईमानदार आदमी के हाथ लगी है. मेरे दादा चीन से युद्ध में लड़े, मेरे पिता पाकिस्तान से युद्ध में लड़े थे. आगे कहा कि इस तरह की बाते बोलने की वजह से मेरे खिलाफ केस दर्ज हो सकता है. फिर भी मैं डरनेऔर झुकने वाला नहीं हूं. एक दिन हम सरकार बनायेंगे और इन लोगों को बतायेंगे कि कैसे सरकार चलती है. इस दौरान मनीष कश्यप अपनी मां से गले मिलकर भावुक हुए. कहा कि जिस दिन जेल से निकलूंगा उस दिन लाखों मां के आंखों से आंसू पोछूंगा. इसे भी पढ़ें : बिहारः">https://lagatar.in/bihar-bridge-sinks-in-jamui-after-heavy-rain/">बिहारः

भारी भारिश के बाद जमुई में धंसा पुल

फर्जी वीडियो वायरल करने का आरोप

बता दें कि मनीष कश्यप पर तमिलनाडु में बिहारियों के खिलाफ हिंसा को लेकर फर्जी वीडियो वायरल करने का आरोप है. वीडियो वायरल होने के बाद तमिलनाडु पुलिस ने मनीष खिलाफ मामला दर्ज किया. इस मामले में वो पटना की बियोर केंद्रीय जेल में बंद हैं. मनीष कश्यप ने जब पुलिस के सामने सरेंडर किया था तो उससे बिहार की आर्थिक अपराध इकाई ने पूछताछ की थी. इसके बाद तमिलनाडु सरकार ने मनीष कश्यप पर एनएसए लगाया. मनीष कश्यप ने एनएसए को हटाने की मांग को लेकर सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था. लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने उनकी याचिका रद्द कर दी थी. हालांकि पटना सिविल कोर्ट ने मनीष कश्यप को राहत देते हुए तमिलनाडु जेल वापस ना ले जाने का आदेश दिया. इसे भी पढ़ें : जयपुर">https://lagatar.in/jaipur-rahul-challenged-pm-modi-said-why-is-the-prime-minister-afraid-of-caste-census/">जयपुर

: राहुल ने दी पीएम मोदी को चुनौती, कहा, जातिगत जनगणना से क्यों डरते हैं प्रधानमंत्री    
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//