Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

मनीष सिसोदिया 20 मार्च तक के लिए न्यायिक हिरासत में भेजे गये, गए तिहाड़ जेल

NewDehi : दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया को 20 मार्च तक के लिए न्यायिक हिरासत में भेजे जाने की खबर आयी है. राउज एवेन्यू कोर्ट ने यह फैसला सुनाया है. खबर है कि सिसोदिया को तिहाड़ जेल ले जाया गया है.. बता दें कि सीबीआई ने दिल्ली की शराब नीति में कथित घोटाले को लेकर सिसोदिया को 26 फरवरी को गिरफ्तार किया था. इसके बाद से वे सीबीआई की हिरासत में थे. सिसोदिया को आज सोमवार को राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया गया. सीबीआई ने सिसोदिया को न्यायिक हिरासत में भेजने की मांग की. कहा कि हमें अभी और हिरासत नहीं चाहिए. हालांकि कहा कि भविष्य में हम इसकी मांग कर सकते हैं, क्योंकि आरोपी व्यक्ति (मनीष सिसोदिया) का आचरण सही नहीं है. कहा कि गवाहों को आशंका है कि उन्हें निशाना बनाया जा सकता है. इसे भी पढ़ें : हिमाचल">https://lagatar.in/himachal-pradesh-tourists-from-punjab-created-ruckus-pelted-stones-waved-swords-thrashed-people/">हिमाचल

प्रदेश : पंजाब से आये पर्यटकों का हुड़दंग, पत्थरबाजी की, तलवारें लहराईं, लोगों को पीटा

सीबीआई ने कहा कि गवाहों को डराया जा रहा है

सीबीआई ने कहा कि गवाहों को डराया रहे हैं और आम आदमी पार्टी मामले को राजनीतिक रंग दे रही हैं. सीबीआई ने कहा कि कोर्ट द्वारा वारंट जारी करने के बाद ही हमने छापेमारी की थी. इस मामले में जो भी कार्रवाई हुई है, वह सब कोर्ट के संज्ञान में है. सीबीआई ने चिंता जताते हुए कहा कि ऐसा क्यों दिखाया जा रहा है कि सीबीआई अवैध काम कर रही है. सीबीआई की दलील के बाद कोर्ट ने सिसोदिया को 20 मार्च तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया.उधर, सिसोदिया के वकील ने कहा, यह सही जानकारी नहीं है. मीडिया को मेरे मुवक्किल को नहीं घसीटना चाहिए. इसे भी पढ़ें : भाजपा">https://lagatar.in/time-to-stand-up-against-bjps-corruption-washing-machine-shiv-sena-uddhav-thackeray/">भाजपा

की भ्रष्टाचार वॉशिंग मशीन के खिलाफ खड़े होने का वक्त आ गया है : शिवसेना उद्धव ठाकरे
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही