Search

 
 
 

मंजय शर्मा हत्याकांड : दो आरोपी गिरफ्तार, छेड़छाड़ करने पर पति-पत्नी की थी हत्या

 
गिरिडीह : छेड़छाड़ करने पर हुई थी मंजय शर्मा की हत्या Giridih :  मंजय शर्मा हत्याकांड में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. इनमें खेमलाल महतो और महिला अंजु देवी  शामिल हैं. मंजय शर्मा हमेशा खेमलाल महतो की पत्नी को परेशान करता था और उसको छेड़ता था. जिसकी वजह से दोनों ने उसकी हत्या कर दी.  गिरिडीह एसपी दीपक शर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस बात की जानकारी दी है.

कुल्हाड़ी से मारकर हत्या की, फिर शव को प्लास्टिक के बोरा में बांधकर फेंका 

एसपी दीपक शर्मा ने बताया कि बीते 23 फरवरी को डुमरी थाना क्षेत्र के प्रोग्रेसिव पब्लिक स्कूल के पीछे प्लास्टिक के बोरा में शव बरामद किया गया था. इस मामले को गंभीरता से लेते हुए एसआईटी का गठन किया गया था. एसआईटी टीम की जांच में खुलासा हुआ है कि मंजय शर्मा आरोपी खेमलाल की पत्नी को अकेले पाकर छेड़छाड़ और परेशान करता था. इसी कारण पति-पत्नी ने अपने घर में मंजय शर्मा की पहले कुल्हाड़ी से मारकर हत्या कर दी. इसके बाद शव को प्लास्टिक के बोरा में बांधकर स्कूल के पीछे फेंक दिया. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही