Majhgaon (Md Wasi) : कुमारडुंगी थाना क्षेत्र के खड़बंध गांव में मामूली विवाद में नशे में धुत पति ने पत्थर से कुच कर अपने पत्नी की हत्या कर दी. घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी पति जगन्नाथ महाराणा घर से फरार हो गया. घटना सोमवार देर शाम की है. इधर, सुचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया. पुलिस मृतका सरस्वती महाराणा की 14 वर्षीय बेटी पदमा महाराणा के बयान पर पिता के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर आगे की कार्रवाई कर रही है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-flowers-will-be-showered-by-an-airplane-on-the-procession-e-mohammad/">जमशेदपुर
: जुलूस-ए-मोहम्मदी पर हवाई जहाज से होगी फूलों की वर्षा
: विसर्जन में जनरेटर से प्रकाश व्यवस्था नहीं किया जाना जिला प्रशासन के आदेश की अवहेलना है : ओमप्रकाश
: जुलूस-ए-मोहम्मदी पर हवाई जहाज से होगी फूलों की वर्षा
कनपट्टी पर ईंट से किया हमला
पदमा ने बताया सोमवार शाम को उसके पिता जगन्नाथ महाराणा नशे की हालत में घर आए और खाना मांग कर खाया. वह अपनी मां सरस्वती महाराणा के साथ आंगन में बैठी थी, दोनों घर की मुर्गियों को चावल खिला रही थी. पत्नी को चावल बर्बाद करते देख जगन्नाथ भड़क उठा और मुर्गियों को चावल खिलाने से मना किया. पर सरस्वती ने उसकी एक नहीं सुनी. चावल खिलाते रही. इतने में गुस्सा होकर जगन्नाथ महाराणा ने सामने ही पड़ी ईंट से पत्नी सरस्वती पर हमला कर दिया. उसने उसके कनपट्टी पर दो तीन बार ईंट से मारा. इससे सरस्वती जमीन पर गिर गई. अधिक खुश बहने के कारण उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-non-provision-of-lighting-from-generator-during-immersion-is-a-disregard-for-the-order-of-the-district-administration-omprakash/">आदित्यपुर: विसर्जन में जनरेटर से प्रकाश व्यवस्था नहीं किया जाना जिला प्रशासन के आदेश की अवहेलना है : ओमप्रकाश