Search

 
 
 

मंझगांव : झामुमो कार्यकर्ताओं ने निकाली आभार रैली

 
Majhgaon (Md Wasi) : मझगांव विधानसभा मुख्यालय स्थित मझगांव में शुक्रवार को विधायक निरल पुर्ती के अगुवाई में झामुमो कार्यकर्ताओं ने झारखंड सरकार के प्रति रैली निकाल कर आभार प्रकट किया. आभार रैली मझगांव नीचे टोली से थाना समीप तक रैली निकालकर मुख्य चौक पर समाप्त किया. विधायक ने कहा कि झारखंड अलग हुए 22 वर्ष हो गए हैं पहली बार झामुमो समर्थित गठबंधन सरकार ने स्थानीय नीति 1932 खतियान लागू करने के लिए कैबिनेट में पास किया है. स्थानीय नीति लागू होने से झारखंड के आदिवासी मूल वासियों को अपना हक मिलेगा. वहीं झारखंड में ओबीसी समुदाय के नागरिक बड़ी संख्या में हैं उन्हें 27% आरक्षण देकर उन्हें उनका हक दिया गया. इसे भी पढ़ें : राजनगर">https://lagatar.in/rajnagar-cleanliness-campaign-launched-by-the-students-of-new-primary-school-bikrampur/">राजनगर

: नव प्राथमिक विद्यालय बिक्रमपुर के विद्यार्थियों ने चलाया स्वच्छता अभियान

चुनाव में किये गए वादे को एक-एक कर पूरा कर रही है हेमंत सरकार

हेमंत सोरेन सरकार ने राज्य के विकास के लिए हर वर्ग के लोगों को साथ में लाकर चुनाव में किए गए वादे को धीरे धीरे पूरा कर रही है. आंगनबाड़ी सेविकाओं का मानदेय वृद्धि. पुलिस कर्मियों को भत्ता. सरकारी शिक्षकों को पुरानी पेंशन पुनः लागू किया गया. आभार यात्रा में विधायक प्रतिनिधि सुनील सिरका, प्रखंड अध्यक्ष राजेश पिंगुवा, जिप सदस्य पूनम जेराई, प्रखंड प्रमुख सरस्वती चातार, उप प्रमुख शबनम प्रवीण, दिलबर हुसैन, गोकुल पोलाई, मुजाहिद अहमद, धनूरजय तिरिया, मझगांव मुखिया मधु धान, शशि भूषण पिंगुवा, मो. आबदिन, जाने आलम, मो. फैयाज, आदिल अंसारी, जावेद, मो सिकंदर, जाकिर हुसैन, शाहिद अहमद, सद्दाम हुसैन आदि उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही