Search

 
 
 

मंझारी : आजादी के 73 साल बाद प्रखंड के गौगुटु गांव में पहुंची बिजली

 
Manjhari : मंझारी प्रखंड के गौगुटु गांव के बीरसाई, चुईसाई टोला में आजादी के 73 सालों के बाद बिजली पहुंची है. बिजली नहीं रहने से ग्रामीण अंधेरे में रहने को विवश थे. बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही थी. जंगल के किनारे होने के कारण हाथियों का भी डर रहता है. बिजली के मामले को लेकर जिला परिषद सदस्य माधव चन्द्र कुंकल के नेतृत्व में बिजली विभाग का घेराव करने के बाद गौगुटु गांव के टोला बीरसाई एवं चुईसाई में विद्युत विभाग खप्परसाई से 25 केवी का 3 ट्रांसफार्मर उपलब्ध करवाया. इसे भी पढ़ें : कोडरमा">https://lagatar.in/koderma-free-health-camp-organized-in-tilaiya-treatment-of-135-patients/">कोडरमा

: तिलैया में निःशुल्क स्वास्थ शिविर का आयोजन, 135 मरीजों का हुआ इलाज
इसका उद्धघाटन काफी धूमधाम से मंझारी जिला परिषद सदस्य ने किया. आजादी के बाद गांव में पहली बार बिजली जलने से ग्रामीणों में खुशी का माहौल था. माधव चन्द्र कुंकल ने कहा ग्रामीणों के हर समस्या के निदान के लिए हरसंभव प्रयास जारी रहेगा. मौके पर चुईया गोप, रोशन बिरुवा, सेलाय बिरुवा, सुभाष बिरुवा, कोमचेंगे बिरुवा, पेचा बिरुवा, गोरबारी कुई बिरुवा, दांडिया बिरुवा, राजेन्द्र बिरुवा सहित काफी संख्या में ग्रामीण महिला-पुरुष शामिल थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही