Search

 
 
 

मंझारी : केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने एकलव्य विद्यालय के निर्माण का किया निरीक्षण

 
Manjhari : चाईबासा से ओडिशा जाने के क्रम में शुक्रवार को केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने पश्चिमी सिंहभूम के मंझारी में बन रहे एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय (ईएमआरएस) के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया. उन्होंने कहा कि पूरे देश में 686 से अधिक एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय के निर्माण की स्वीकृति दी गई है. इसमें से 392 विद्यालयों का निर्माण किया जा रहा है. वर्ष 2013-14 से 2022-23 तक सीबीएसई से संबंद्ध ईएमआरएस में लगभग चार गुणा की वृद्धि हुई है. उन्होंने बताया कि देश भर में दिसबंर 2022 तक ईएमआरएस में 1.05 लाख से अधिक विद्यार्थियों का नामांकन कराया जा चुका है. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/01/Manjhari-EMRS-ARJUN-MUNDA-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> इसे भी पढ़ें : सिख">https://lagatar.in/sikh-community-should-also-work-in-the-field-of-health-raghuvar-das/">सिख

कौम स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी काम करे : रघुवर दास
इसमें आदिवासी बच्चों को कक्षा छह से लेकर प्लस टू तक पढ़ाया जाएगा. पढ़ाई के साथ-साथ खेल को बढ़ावा देने के लिए चार प्रकार के खेल की व्यवस्था रहेगी. खेल के लिए मैदान भी उपलब्ध कराया जाएगा. उन्होंने निरीक्षण करने के बाद  अधिकारियों से कहा कि विद्यालय की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दें. उन्होंने समय पर निर्माण कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया. मौके पर पूर्व मंत्री बड़कुंवर गगराई, केंद्रीय जनजाति मामलों के अधिकारी मौजूद थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही