Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

तेज प्रताप के तंज पर बोले मांझी- तुम्हारे पास कोई चूहा है तो भेज दो, देख लेंगे

Patna: लालू परिवार द्वारा विरोधियों पर तंज कसना जारी है. अब इसमें तेज प्रताप यादव भी कूद पड़े हैं. इस बार तेज ने केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी को निशाने पर लिया. दरअसल तेजप्रताप ने एक पोडकास्ट के दौरान जीतन राम मांझी के घर पर चूहा होने को लेकर व्यंग्य किया था. तेजप्रताप ने कहा था जीतन राम मांझी के बेटे संतोष सुमन के घर के चूहे मेरे घर में आकर फल और सब्जी बर्बाद कर देते हैं. इस पर जीतन राम मांझी ने पलटवार किया. केन्द्रीय मंत्री ने सोशल मीडिया के एक पोस्ट में लिखा कि हम मुसहर परिवार के लोग हैं. हम गर्व से कहते हैं कि हम चूहा पकड़ते भी हैं और उसे खाते भी हैं. इसलिए हमारे झोपड़ियों और घरों में तो छोड़ ही दिजिए हमारे आसपास भी चूहा नहीं भटकता है. तेज प्रताप का बिना नाम लिए उन पर निशाना साधते हुए जीतन राम मांझी ने कहा कि वैसे अब लालू जी ने तो चूहा खाना छोड़ दिया है. यदि उनके यहा कोई चूहा ज़्यादा उछल रहा है तो हमारे यहां भेज दें. हम “दो मिनट” में उसे देख लेंगे. नीतीश सरकार में मंत्री संतोष सुमन और तेज प्रताप का सरकारी आवास एक दूसरे के आसपास है. दरअसल, बिहार में मुसहर जाति को लेकर कहा जाता है कि इस समुदाय के लोग चूहा खाते हैं. तेज प्रताप ने मुसहर समुदाय से आने वाले मांझी को लेकर तंज कसा तो अब मांझी ने भी उसी अंदाज में उन्हें जवाब दिया है. साथ ही मुसहर समुदाय के जीवनशैली पर गौरव को भी दर्शाया है. लालू और मांझी के बीच पिछले कुछ दिनों से लगातार जातीय टिप्पणी का दौर जारी है. बिहार के नवादा में दलितों के घरों में आग लगाए जाने पर मांझी ने इसमें यादव समुदाय का हाथ होने का आरोप लगाया था. इस पर पलटवार करते हुए तेजस्वी यादव ने तंज कसा और मांझी को जीतन राम शर्मा कहकर संबोधित किया. वहीं मांझी ने लालू यादव पर अपनी जाति पहचान छिपाने का आरोप लगाते हुए उन्हें गरेडिया कहा था. अब एक बार फिर से चूहा के नाम पर मांझी और लालू परिवार एक दूसरे से भिड़ गए हैं. इसे भी पढ़ें - महाराष्ट्र">https://lagatar.in/maharashtra-pm-modi-reached-washim-offered-prayers-at-jagadamba-mata-temple-inaugurated-and-laid-the-foundation-stone-of-development-projects-worth-thousands-of-crores/">महाराष्ट्र

:  पीएम मोदी ने वाशिम पहुंचे, जगदंबा माता मंदिर में पूजा-अर्चना की, हजारों करोड़ की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन- शिलान्यास किया
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही