Search

मानकी-मुंडा अधिकार पदयात्रा का कासीदा में जिप सदस्य ने किया स्वागत समेत घाटशिला की दो खबरें

Rajesh Choubey Ghatshila : बहरागोड़ा के बीणापानी स्टेडियम से रविवार को निकली मानकी-मुंडा अधिकार पदयात्रा सोमवार को घाटशिला पहुंची. कशीदा स्थित फोरलेन के सर्विस रोड पर घाटशिला के जिला परिषद सदस्य देवयानी मुर्मू के नेतृत्व में पदयात्रा में शामिल लोगों का जोरदार स्वागत किया गया. देवयानी मुर्मू ने कहा कि मानकी-मुंडा के हक और अधिकार की रक्षा जरूरी है. मानकी-मुंडा भीख नहीं मांग रहे हैं,बल्कि अपना हक और अधिकार मांग रहे. इसलिए सरकार मानकी-मुंडा की मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करे. इससे पारंपरिक स्वशासन व्यवस्था को मजबूती मिलेगी. जिला परिषद सदस्य पदयात्रा में शामिल होकर कसीदा, फुलडूंगरी, कॉलेज रोड होते हुए गोपालपुर ओवर ब्रिज तक गईं. इसके बाद पदयात्रा में शामिल लोग जादूगोडा के लिए रवाना हो गए. सोमवार को जादूगोडा में रात्रि विश्राम के बाद मंगलवार को सुंदरनगर के लिए रवाना होगा. पदयात्रा के अंत में मानकी-मुंडा संघ 18 अक्टूबर को जमशेदपुर में डीसी को सात सूत्री मांग पत्र सौपेंगे. इस मौके पर पूर्व प्रमुख हीरामणी मुर्मू, मुखिया रायश्री सामद, पोलटू सरदार, रोशन पूर्ति, रुद्र नारायण सिंह, माणिक सरदार, मोनो सामद, सुकुमार सिंह समेत कई लोग शामिल थे.

संकल्प यात्रा के बाद गंदगी से पटा राजस्टेट मैदान, लोगों ने की साफ कराने की मांग 

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/10/2-106.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> Ghatshila : राज स्टेट फुटबॉल मैदान में गंदगी का अंबार लगा है. 2 अक्टूबर को स्वच्छ भारत अभियान को लेकर सभी जगह साफ-सफाई की गई थी. परंतु राजस्टेट मैदान में प्लास्टिक के गिलास, पत्तल, अन्य सामग्री चारों तरफ बिखड़ा पड़ा है. सोमवार को आसपास के लोगों ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि मैदान में गंदगी भाजपा के संकल्प रैली से फैली है. 12 अक्टूबर को यहां संकल्प रैली का आयोजन किया गया था. जिसमें मुख्य रूप से पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी उपस्थित हुए थे. कार्यक्रम में आए लोगों के लिए खाने की भी व्यवस्था की गई थी. कार्यक्रम के दौरान वहां पहुंचे भाजपा कार्यकर्ताओं और लोगों ने खाना तो खाया, मगर पूरे मैदान में गंदगी फैला दी. संकल्प रैली के बाद पूरा मैदान गंदगी से भरा पड़ा है. जगह-जगह भोजन गिरा है जो सड़कर बदबू दे रहा है. लोग मैदान में टहल नहीं पा रहे हैं. आसपास के लोगों ने मैदान को साफ करवाने की मांग की है. कहा कि एक तरफ देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वच्छता अभियान चला रहे हैं, दूसरी तरफ उन्हीं के नेता और कार्यकर्ता कचरा फैला रहे हैं. इसे भी पढ़ें : झारखंड">https://lagatar.in/cm-hemant-handed-over-appointment-letters-to-827-secondary-teachers-of-jharkhand/">झारखंड

के 827 माध्यमिक शिक्षकों को सीएम हेमंत ने सौंपा नियुक्ति पत्र
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//