Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

मानकी मुंडा संघ जिला समिति 15 से करेगा चार दिवसीय पदयात्रा

Advertisement
Advertisement
Ghatshila (Rajesh Chowbey) : मानकी मुंडा संघ पूर्वी सिंहभूम जिला समिति के तत्वावधान में चार दिवसीय पदयात्रा का आयोजन किया जाना है. इसको लेकर घाटशिला के एक निजी होटल में बुधवार को प्रेस वार्ता आयोजित की गई. प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए संघ के जिला प्रवक्ता आसित सिंह सरदार ने बताया कि आदिवासी समुदाय के हित में सात सूत्री मांगों को लेकर 15 अक्टूबर को बहरागोड़ा से पदयात्रा शुरू होगी. पदयात्रा के पहले दिन क्षेत्र के विधायक, जिला परिषद एवं अन्य विशिष्ट जनों की उपस्थिति में आदिवासी पाहन द्वारा पूजा-अर्चना कर पदयात्रा को रवाना किया जाएगा. आदिवासी मानकी मुंडा, डाकुआ, देउरी, पाहन, घटवाल आदि मिलाकर बहरागोड़ा के बिना पानी फुटबॉल मैदान से शुरू किया जाएगा. पदयात्रा के पहले दिन रात्रि विश्राम धालभूमगढ़ में किया जाएगा. अंतिम दिन रात्रि विश्राम सुंदरनगर थाना क्षेत्र में होगा. 18 अक्टूबर की सुबह संघ के पदाधिकारी एवं सदस्यों द्वारा डीसी को सरकार के नाम 7 सूत्री मांग पत्र सौंपा जायेगा. प्रेस वार्ता में जिला सलाहकार रुद्र नारायण सिंह, जिला अध्यक्ष रोशन पूर्ति, भाषा भारती मूलवासी संघ के संजय बेहरा, फकीर हेम्ब्रम, शिवचरण सामद मुख्य रूप से उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : ">https://lagatar.in/ranchi-district-allotted-to-39-trainee-dsps/">

 रांचीः 39 प्रशिक्षु डीएसपी को आवंटित हुआ जिला
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही