Search

 
 
 

रामगढ़: मनमोहन सिंह लांबा बने रेलवे उप-समिति के नए अध्यक्ष

 
Ramgarh: सरदार मनमोहन सिंह लांबा को रेलवे उप-समिति के अध्यक्ष के रूप में चुना गया है. यह सम्मानित पद रेलवे क्षेत्र में वृद्धि और विकास के लिए महत्पूर्ण जिम्मेदारियां निभाने के लिए मनोनीत किया जाता है. मनमोहन सिंह रामगढ़ के कई सामाजिक संस्थाओ के साथ मिलकर पूर्व से जिले के कल्याणकारी कार्यो में अपना योगदान देते आ रहे हैं. अध्यक्ष के रूप में मनोनीत होने के बाद उन्होंने कहा कि वो रेलवे बुनियादी ढांचे को बढ़ाना, कुशल रेलवे लॉजिस्टिक्स और आपूर्ति श्रृंखला प्रबंधन के माध्यम से व्यापार और वाणिज्य को सुविधाजनक बनाना, सरकारी एजेंसियों और नियामक निकायों के साथ रेलवे उद्योग और एफजेसीसीआई सदस्यों के हितों की वकालत करना जैसी कई कार्य करूंगा. कहा कि रेलवे उप-समिति का नेतृत्व करने और झारखंड के रेलवे क्षेत्र के विकास में योगदान करने के लिए सम्मानित महसूस कर रहा हूं. प्रगति और विकास को आगे बढ़ाने के लिए एफजेसीसीआई सदस्यों, सरकारी एजेंसियों और संजय अख़ौरी, अमित साहू जैसे हितधारकों के साथ मिलकर काम करने के लिए उत्सुक हूं. इसे भी पढ़ें - संसद">https://lagatar.in/winter-session-uproar-over-adani-soros-issue-again-today-lok-sabha-rajya-sabha-adjourned/">संसद

का शीतकालीन सत्र : आज फिर अडानी-सोरोस मुद्दे पर हंगामा, लोकसभा- राज्यसभा स्थगित
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही