Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लातेहार में 'मन का मिलन' पखवाड़ा का शुभारंभ

Latehar: लातेहार जिला के व्यवहार न्यायालय परिसर में मन का मिलन पखवाड़ा का शुभारंभ 29 मई से किया गया. जो 14 जून तक चलेगा.  प्रधान जिला व सत्र न्यायाधीश सह जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष अखिल कुमार के निर्देश पर पखवाड़ा का आयोजन हुआ. इस दौरान  जिला विधिक सेवा प्राधिकार की सचिव स्वाति विजय उपाध्याय ने बताया कि मन का मिलन पखवाड़ा का उद्देश्य मध्यस्थता है. जिसके तहत पक्षकारों के बीच सुलह करायी जायेगी. मध्यस्थता के दौरान पुलिस पदाधिकारी भी मौजूद रहेंगे. मध्यस्थता के प्रति आम लोगों को जागरूक करना इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य है. मौके पर कुटुंब न्यायालय, लातेहार से रेफरल मामलों का निष्पादन किया गया. इस मामले में पति-पत्नी के बीच सुलह करायी गया. जिसके बाद पति-पत्नी ने एक दूसरे के साथ खुशी से रहने की बात कही. इसे भी पढ़ें: हजारीबाग">https://lagatar.in/hazaribagh-welcome-to-dav-of-swati-sandeep-selected-in-upsc/">हजारीबाग

: यूपीएससी में चयनित स्वाति संदीप का डीएवी में स्वागत
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही